1. Home
  2. मौसम

मानसून की बारिश बनी आफत! IMD ने यूपी समेत 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट किया जारी..

Weather News: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है और राजधानी में हल्की-हल्की बारिश होने का सिलसिला जारी हो गया है. इसी बीच लोगों को तेज उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मॉनसून के सक्रिय रहने का अलर्ट जारी कर दिया है.

KJ Staff
weather
IMD ने यूपी समेत 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और राजधानी में बारिश का होना जारी है. इस दौरान लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है, तो चलिए आगे जानिए कैसा रहेगा आज देशभर में मौसम का मिजाज.

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में व्यापक बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 20 से 24 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में और 20 से 26 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

वहीं, 20 से 23 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 26 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की IMD ने चेतावनी दी है.

मध्य-पूर्वी भारत में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग IMD के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20-21 जुलाई और 25-26 जुलाई के दौरान और विदर्भ में 25-26 जुलाई के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने की आशंका है. छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20-26 जुलाई के दौरान, और विदर्भ में 20-24 जुलाई के दौरान बड़े इलाके में या काफी बड़े इलाके में बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की IMD ने संभावना जताई है.

वहीं, पूर्वी क्षेत्रों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार में 20-26 जुलाई के दौरान झारखंड और ओडिशा में 20–24 जुलाई के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिम-दक्षिण क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पश्चिम भारत में मानसून दस्तक दें दी है और इस दौरान 20-26 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में 22-23 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र और 25-26 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा, 20-26 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21-23 जुलाई के दौरान केरल और माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Monsoon Rain Imd Alert Heavy Rain Thunderstorm Up 20 States Published on: 21 July 2026, 11:40 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News