1. Home
  2. मौसम

Weather Alert: यूपी-बिहार समेत 10 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में कल मौसम ने ऐसा रंग बदला की लगातार राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तेज भीषण गर्मी से राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर पश्चिम सहित भारत के कई हिस्सों में अगले 6 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
यूपी-बिहार समेत 10 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा (Image Source-AI generate)

जलाई के महीने की शुरुआत होते ही मौसम ने करवट ले ली है और कई राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है. कल दिल्ली-NCR में भी तेज झमाझम बारिश हुई और तेज हवाएं भी चली जिससे राजधानी में लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी बदलाव देखने को मिला. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. आइए ताजा वेदर रिपोर्ट पढ़ें.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. मौसम विभाग IMD के अनुसार सुबह-दोपहर के बाद से हल्की से छिटपुट बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा, जो 50 किमी/घंटा तक चलने की संभावना है. इस दौरान राजधानी का तापमान 31°C–33°C और 26°C–28°C के बीच रहने की आशंका है.

अगले 5 दिनों पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

जुलाई की शुरुआत होते ही पहाड़ी इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है और हल्की-हल्कीच बारिश का होना जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों के लिए यानी 7-11 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे इन इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

यूपी, पंजाब, राजस्थान में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोगों को तेज गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा था, कल की तेज बारिश से कई राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली. इसी बीच IMD ने  7-9 और 11 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में काफी ज़्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है.

पूर्वी और मध्य भारत में आंधी-तूफान, बारिश की चेतावनी

पृर्वी राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे इलाके के लोगों को तेज गर्मी से राहत  मिली है. IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 5-11 जुलाई के दौरान और ओडिशा में 5-7 जुलाई के दौरान काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 5-11 जुलाई के दौरान बिहार में 8-11 जुलाई के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

मध्य भारत में भी हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5-9 जुलाई के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 5-10 जुलाई और छत्तीसगढ़ में 5-6 जुलाई और 11 जुलाई को बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Alert Thunderstorm Heavy Rain Imd alert Up -Bihar 10 states Published on: 06 July 2026, 10:06 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News