1. Home
  2. मौसम

IMD Forecast: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून की एंट्री हो गई है, लेकिन अभी भी लोगों को तेज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. यानी मॉनसून के आने का बावजूद हल्की-फुल्की बारिश हो रही है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने राजधानी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की आशंका जताई है. जानें ताजा वेदर रिपोर्ट..

KJ Staff
weather2
दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Image Source-AI generate)

जुलाई के महीने की शुरुआत होते ही यह लग  रहा था की अब कुछ गर्मी से राहत मिलेगी. यानी मॉनसून की एंट्री होने के बाद भी कई राज्यों के लोगों को गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान IMD ने भारत के कई हिस्सों में 3-6 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली फिर उसके बाद मौसम गर्म देखने को मिला. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. यानी आज दोपहर-शाम के समय दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा (जो 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है) की तेज़ हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने की आशंका है.

यूपी, हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर-पश्चिम इलाकों में मॉनसून तो आ गया है, लेकिन बारिश लेकर नहीं आया हल्की मध्यम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 6-8 जुलाई के दौरान काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है.

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

पहाड़ों में मॉनसून के आगमन के साथ ही ठंडी हवाओं का चलना जारी हो गया है, जिससे इलाके में तापमान में बड़ा बदलाव हो सकता है. वहीं, IMD ने  3-9 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, उत्तराखंड में 5-9 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की चेतावनी दी है.

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान आने की संभावना

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत होने के साथ हल्की बारिश का होना जारी हो गया है, जिससे इलाके के लोगों को हीटवेव से कुछ तो राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने 3-9 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के बड़े इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है और यह चेतावनी भी दी है कि कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ्तार, झोंकों में 50 किमी/घंटा तक) चलने की आशंका है.

अरुणाचल प्रदेश, असम में अगले 6 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश 7-9 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में और 3-9 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके से लेकर बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने की भी मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

 मौसम विभाग IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे इन इलाकों में न जाएं-

  • अरब सागर: 8 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, गोवा और कंजक तटों के पास और उनसे दूर, और उनसे सटे इलाकों में जानें से बचें. 

  • पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्वी अरब सागर में; सोमालिया और ओमान तटों के पास और उनसे दूर; और दक्षिण-पश्चिम और मध्य अरब सागर (उत्तर अरब सागर से सटे) के ज़्यादातर हिस्सों में; 3-5 जुलाई के दौरान केरल तटों के पास और उनसे दूर, और लक्षद्वीप इलाके में मछुआरे जानें से बचाव करें.

  • बंगाल की खाड़ी: 7 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण श्रीलंका तटों के पास और उनसे दूर 7 जुलाई तक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश (दक्षिणी आंध्र प्रदेश तक), उत्तरी और मध्य बंगाल की खाड़ी (दक्षिणी बंगाल की खाड़ी तक) और अंडमान सागर में गंगा के मैदानी इलाकों पर असर जारी रहेगा. ऐसे में मछुआरे इन दिनों के दौरान इन इलाकों में जानें से बचें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Forecast Heavy Rain Alert Delhi-Ncr Multiple States Relief From Heat Published on: 04 July 2026, 09:57 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News