1. Home
  2. मौसम

यूपी-दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज! IMD ने 16 से अधिक राज्यों में किया बारिश का येलो अलर्ट जारी..

Weather News: दिल्ली-NCR में कल की तेज बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. हवाओं में ठंडक और राजधानी के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
IMD ने 16 से अधिक राज्यों में किया बारिश का येलो अलर्ट जारी (Image Source-AI generate)

यूपी से दिल्ली तक कल मौसम ने करवट ली और तेज जोरदार बारिश होना शुरु हो गई, जिससे इन इलाकों के लोगों को तेज भीषण गर्मी से राहत मिली और साथ ही तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 5 दिनों तक देश के मध्य भागों में मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है. ऐसे में कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी-तूफान का लोगों को सामना करना पड़ सकता है.

पहाड़ों में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

जुलाई के महीने की शुरुआत होने के साथ देश के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कहींं झमाझम बारिश तो कहीं गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में 2-3 और 7-8 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में 2-3 और 5-8 जुलाई को और उत्तराखंड में 2-8 जुलाई के दौरान काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

यूपी, दिल्ली, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तर-पश्चिम भारत में जुलाई की शुरुआत होते ही मौसम अपने रंग बदलते नजर आ रहा है. यानी की इन इलाकों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 2 और 5-8 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के दौरान काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका जताई है.

मध्य और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

देशभर में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान IMD ने भारत के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार मध्य इलाकों छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2 से 8 जुलाई तक और विदर्भ में 2 से 5 जुलाई और 7 से 8 जुलाई तक काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

वहीं, 2-8 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 2 जुलाई. 4-8 जुलाई के दौरान झारखंड में और 5-6 जुलाई के दौरान बिहार में काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है.

दक्षिणी और पश्चिम भारत में मौसम का क्या रहेगा हाल?

दक्षिण और पश्चिम भारत में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और इस दौरान इन इलाकों में बारिश होने का सिलसिला जारी हो गया है. मौसम विभाग IMD ने 2-8 जुलाई के दौरान रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 4-5 जुलाई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 5-8 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

इसके अलावा, पश्चिम भारत के इलाकों में 2-8 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र और कोंकण, गोवा में 2-6 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Yellow Alert Rain up-delhi 16-states Weather Update Published on: 03 July 2026, 12:05 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News