1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम ताजा अपडेट..

Weather News: दिल्ली-NCR में मौसम ने यूर्टन लें लिया है और इसी दौरान कल रात से तेज बारिश और तेज आंधी ने राजधानी में अपना कहर बरपा रखा है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' के प्रभाव के कारण कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

KJ Staff
weather
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है और इस दौरान यूपी समेत हरियाणा के कई जिलों में रात भर तेज बारिश होने के साथ-साथ ठंडी हवाओं का चलना जारी रहा, जिस कारण इन इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान इन क्षेत्रों के लोगों सर्दी का एहसास हुआ और लोगों ने गर्म कपड़े अलमारी से निकल लिए. IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई कई राज्यों में तापमान का पारा गिरने की संभावना है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है और इस दौरान कल रात से तेज बारिश होने के साथ तेज हवाओं का भी चलना जारी था. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में आसमान में काफी हद तक बादल छाए रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक, कई इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. ऐसे में राजधानी का तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C ​​के बीच रहने की IMD ने आंशका जताई है.

दक्षिण इलाकों में अगले 4 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में मौसम अपने रंग बदलता नजर आ रहा है और इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने दक्षिण इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान 29 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, यनम,  केरल, माहे  और कराईकल, तेलंगाना में IMD ने काफी व्यापक स्तर पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान इन इलाकों में 1 से 2 नवंबर के बीच तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

पूर्वी भारत में व्यापक बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश का हो रही है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 1 से 4 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में तेज झमाझम बारिश होने की संभावना है और इस दौरान इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटा तक चलने की IMD ने चेतावनी जारी की है.

मध्य भारत में आंधी-तूफान की चेतावनी

मध्य भारत में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1–2 नवंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में 3-4 नवंबर के दौरान बारिश होने की उम्मीद है. यानी की इस बीच 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विदर्भ में 30 से 31 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Rain Alert Delhi-NCR Several States Latest Weather Update Published on: 30 October 2026, 01:53 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News