1. Home
  2. मौसम

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम, आंधी-बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather Update: चक्रवात "अर्नब" प्रभाव के कारण देशभर में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली-NCR में भी मौसम ने यूर्टन लिया और तेज बारिश लोगों के लिए आफत बन गई. इस दौरान तापमान में भी बदलाव देखने को मिला. चलिए आगे जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

KJ Staff
weather
मौसम ताजा खबर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम बदलता नजर आ रहा है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. ऐसे में उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम खराब होने की संभावना है. आइए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

यूपी-बिहार समेत पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. बिहार और झारखंड में भी आज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 और 31 अक्टूबर को व्यापक बारिश होने का अनुमान है. वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 30 अक्टूबर को बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओडिशा में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

दक्षिण भारत में 5 नवंबर तक बारिश का दौर

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की चेतावनी जताई है. ऐसे में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. केरल, माहे में 30 और 31 अक्टूबर के अलावा 3 और 4 नवंबर को बारिश की संभावना है और कर्नाटक में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मौसम बदलने वाला है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. 

मध्य भारत और पूर्वोत्तर में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग IMD के अनुसार 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. विदर्भ में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर और छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर तथा 4-5 नवंबर को बारिश का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में 30-31 अक्टूबर और 2-3 नवंबर को व्यापक बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक छिटपुट से भारी बारिश हो सकती है. 

उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में 30 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी है कि 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच भी राज्य में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Forecast Rain Alert Lightning and Strong Winds Across States Published on: 31 October 2026, 11:25 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News