1. Home
  2. विविध

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें, जानें क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ

Dhanteras 2026: दिवाली नजदीक है और बाजारों में त्योहार की रौनक लगी हुई है. अभी दिवाली से पहले लोगों में धनतेरस के दिन सामान खरीदने को लेकर कई सवाल है कि इस दिन किन चीजों की खरीद करना शुभ होता है और किन चीजों की खरीद करना अशुभ, तो चलिए आगे इस लेख में जानें धनतेरस के दिन क्या खरीदे और क्या नहीं खरीदे…

KJ Staff
dhanteras
धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें (Image Source-AI generate)

नवंबर का महीना चल रहा है और लगातार त्योहारों ने दस्तक देना शुरु कर दिया है और इस वक्त लोग दिवाली की तैयारी करने में जोरों-शोरों से व्यस्त है. इसी बीच बाजारों में भी त्योहारों की अलग ही रौनक लगी हुई है और इस दौरान धनतेरस जो नजदीक यानी की कल है. ऐसे में आपके मन भी यह सवाल आ रहे होंगे की इस दिन किन चीजों को खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है, तो आइए आगे यहां जानें.

धनतेरस पर किन चीजों की खरीद नहीं करें?

दिपावली की शुरुआत धनतेरस से ही मानी जाती है और इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है. साथ ही  धार्मिक मान्यताओं, वास्तु के अनुसार कुछ चीजों की खरीदारी करने की भी सलाह दी जाती है. ऐसे में हर किसी व्यक्ति के मन में ये सवाल जरुर आता होगा की इस दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, जिनमें शामिल है-

लोहे का सामान: अगर आप बाजार धनतेरस के दिन कुछ खरीदने के लिए जा रहे हैं, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की गलती से भी लोहे का सामान खरीदने से बचें, क्योंकि लोहे का संबंध शनिदेव से माना जाता है. ऐसे में अगर आप लोहे की किसी वस्तु की खरीद करते हैं, तो शनि की ढैया आपके परिवार पर चढ़ सकती है. इसलिए ध्यान रखें की लोहा गलती से भी न खरीदे.

प्लास्टिक का सामान: आजकल जिस तरह से बाजारों में चाइना के सामान की बाहर आई हुई है. ऐसे में लोग धनतेरस के दिन सस्ते की वजह से प्लास्टिक के सामान की खरीद कर लेते हैं, जो बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर कोई व्यक्ति प्लास्टिक कीस चीज की खरीदारी करता है, तो उसके घर में धन की कमी आना शुरु हो जाती है.

धनतेरस पर इन चीजों की खरीद करें

अगर आप इस धनतेरस कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जानें से पहले सबसे पहले यह जान लें कि कौन-सा सामान खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है यहां जानें-

सोना- चांदी: अगर आप इस साल धनतेरस पर कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो सोने- चांदी की धातु खरीदारी करें, क्योंकि इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. साथ ही इस दिन पीतल, तांबे के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद उत्तम माना जाता है.

झाड़ू और समुद्री नमक: धनतेरस के दिन अगर आप झाड़ू खरीदते है, तो यह भी बेहद शुभ होता है, क्योंकि झाड़ू में लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है, जो दरिद्रता दूर करती है और नया नमक घर की नकारात्मकता मिटाता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Dhanteras Shopping Guide what to Buy and what to avoid on Dhanteras 2026 Published on: 05 November 2026, 01:00 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News