1. Home
  2. विविध

अक्टूबर में इस तारीख से शुरू होंगे नवरात्र, जानें कलश स्थापना से लेकर 9 दिनों तक किन कामों से बचें

Navratri 2026 Date: अगर आपके घर में भी नवरात्रि पर्व को बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और ऐसे में आपके मन में नवरात्रि की तिथियों को लेकर उलझन हे कि कब से नवरात्रि व्रत की शुरुआत होगी. क्या है पूजा मुहूर्त और कब है महानवमी? तो आइए यहां इस आर्टिकल में जानें…

KJ Staff
maa durga
अक्टूबर में इस तारीख से शुरू होंगे नवरात्र (Image Source-AI generate)

हिंदु धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है और पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना की जाती है, लेकिन इस वर्ष इस पर्व को लेकर काफी लोगों के मन में शारदीय नवरात्रि की तिथियों को लेकर असमंजस बना हुआ है. भक्तगणों के मन में यह उलझन है कि इस बार अष्टमी और नवमी की पूजा का मुहूर्त एक ही दिन है या फिर अलग-अलग तिथि में है. चलिए जानते हैं दुर्गा मां की आराधना का सही मुहूर्त क्या है.

किस दिन होगी कलश स्थापना?

भारत देश में नवरात्रि के पर्व को हिंदू धर्म में बहुत ही भक्ति-भाव के साथ मनाया जाता है. इसी के चलते इस साल लोगों के मन में यह सवाल है कि किस दिन कलश स्थापना की जाएगी, तो आपको बता दें कि इस साल कलश की स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:19 बजे से शुरू होकर अगले दिन 11 अक्टूबर रविवार को रात 9:30 बजे तक खत्म होगी. यानी की आप 11 अक्टूबर के दिन सुबह 6:19 बजे से लेकर दोपहर 12:31 तक आप कलश स्थापित कर सकते हैं.

नवरात्रि के नौ दिनों में किन कामों से बचना जरुरी?

अगर आपके घर में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है और पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के व्रत रखें जाते हैं, तो इन कामों को पूरे नौ दिनों तक गलती से भी न करें-

  • बाल और नाखून गलती से भी नहीं काटे.

  • तामसिक भोजन घरों में बिल्कुल भी नहीं बनाएं.

  • चमड़े की वस्तुओं का उपयोग न करें.

  • दिन में सोने से बचें.

  • नकारात्मकता और वाद-विवाद नहीं करें.

शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर

तिथि

दिन

माता पूजन

11 अक्टूबर

रविवार

प्रतिपदा तिथि, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

12 अक्टूबर

सोमवार

द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

13 अक्टूबर

मंगलवार

तृतीया ति​थि, मां चंद्रघण्टा पूजा

14 अक्टूबर

बुधवार

चतुर्थी तिथि, मरं कूष्माण्डा पूजा

15 अक्टूबर

गुरुवार

पंचमी तिथि, देवी स्कन्दमाता पूजा

16 अक्टूबर

शुक्रवार

षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा

17 अक्टूबर

शानिवार

सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा

18 अक्टूबर

रविवार

सप्तमी तिथि

19 अक्टूबर

सोमवार

दुर्गा अष्टमी और महानवमी, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजा, 20 अक्टूबर, मंगलवार

 

विजयादशमी कब है?

नवरात्रि के बाद हर किसी को इंतजार होता है दशहरा का जिसको हिंदु परंपरा के अनुसार नवरात्रि के पूरे नौ दिनों बाद दशमी के रुप में मनाया जाता है, जिसे विजयादशमी भी कहां जाता है और इस दिन रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है. इस साल दशहरा 20 अक्टूबर यानी की मंगलवार के दिन मनाया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Navratri 2026 October Start Date Fasting Calendar Kalash Sthapana Shubh Muhurat Published on: 01 October 2026, 03:12 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News