1. Home
  2. ख़बरें

Goat Farming Scheme: सिर्फ 6 हजार रुपये लगाइए और शुरू कीजिए बकरी पालन, बाकी खर्च सरकार उठाएगी

Goat Farming: यूपी सरकार ने राज्य में रोजगार बढ़ाने की दिशा में बकरी पालन को बढ़ावा दे रही है, ताकि इस व्यवसाय को ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोग अपनाएं. साथ ही सरकार इस व्यवसाय को शुरु करने के लिए प्रदान कर रही है भारी सब्सिडी, जिसके तहत बेहद ही कम निवेश में इस बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है.

KJ Staff
goat farming
यूपी सरकार बकरी पालन पर दे रही है सब्सिडी (Image Source-pixabay)

उत्तर प्रदेश में आज भी ऐसे छोटे किसान और महिलाएं है, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब है. ऐसे में इन क्षेत्र के लोगों को रोजगार की तलाश रहती है, ताकि वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें. इस दिशा में राज्य सरकार बकरी पालन को विशेष रुप से बढ़ावा दे रही है और इसके पीछे का कारण है, ताकि क्षेत्र में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी हो. 

इसके अलावा, बकरी पालन पर राज्य सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं को भी सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध करा रही है. इस मदद से कम निवेश में बकरी पालन आसानी से शुरु किया जा सकता है.

कौन उठा सकता है सब्सिडी का लाभ?

यूपी में इस सरकारी योजना के तहत केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देने का फैसला किया गया है. सरकार ने साफ किया है कि भूमिहीन मजदूर, सीमांत किसान, कृषि श्रमिक और महिला आवेदकों को चयन में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी.

इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी योजना में आरक्षण का प्रावधान रखा गया है. कुल लाभार्थियों में लगभग 3 प्रतिशत सीटें दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी.

एक यूनिट में कितनी बकरियां होंगी?

अगर आप भी बकरी पालन करने का सोच रहे हैं तो इस सरकारी योजना के तहत एक बकरी पालन यूनिट में कुल 6 पशु ही शामिल होंगे. यानी इस स्कीम के तहत एक बकरा और 5 बकरियां दी जाएगी. साथ ही सरकार ने लाभार्थियों को अच्छा नस्ल की बकरी खरीदने के निर्देश दिए है, ताकि उत्पादन और मुनाफा दोनों मिले. ऐसे में किसान बरबरी, बीटल और ब्लैक बंगाल जैसी नस्लों का चुनाव कर बकरी बिजनेस में तगड़ी आय अर्जित कर सकते हैं.

कितना मिलेगा अनुदान?

बकरी पालन एक ऐसा बिजनेस है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा दिला सकता है. ऐसे में राज्य सरकार भी इस करोबार को बढ़ावा दे रही है. यानी की योजना में कुल यूनिट लागत का 90 प्रतिशत हिस्सा सरकार वहन करेगी. एक यूनिट की अनुमानित लागत ₹60000 तय की गई है. इसमें लाभार्थी का योगदान सिर्फ ₹6000 रहेगा, जबकि ₹54000 सरकार की तरफ से सहायता राशि के रूप में दिए जाएंगे.

आवेदन के लिए क्या है जरुरी दस्तावेज

अगर आप भी बकरी पालन करने का विचार बना रहे हैं, तो इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास इन दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है, जो कुछ इस प्रकार है-

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस योजना में इच्छुक है और योजना का लाभ उठाकर बकरी पालन शुरु करना चाहते हैं, तो आप इस सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी पशु चिकित्सालय में जाकर भी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अर्जित कर सकते हैं. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up Goat Farming Subsidy Scheme know Full Details and Application process Published on: 12 May 2026, 03:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News