1. Home
  2. ख़बरें

मछली पालन में कमाई का मौका! निवेश शून्य, मुनाफा पूरा, सरकार दे रही बड़ी सहायता

Fish Farming: किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. अगर आप भी मछली पालन करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही. इसी स्कीम के जरिए बिना किसी भारी निवेश के इस बिजनेस की शुरुआत कर पा सकते हैं तगड़ा मुनाफा.

KJ Staff
fish
मछली पालन में कमाई का मौका (Image Source-AI generate)

देश के किसानों की आमदनी में इजाफा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है, क्योंकि सरकार का यह मानना है कि अगर किसान कृषि करने के साथ मछली पालन बिजनेस को अपनाते हैं, तो यह उनके लिए आय का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

इसके अलावा, इस सरकारी योजना के तहत सरकार मछली पालन करने वाले किसानों, मछुआरों , स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO) और स्टार्टअप्स को कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं, क्योंकि सरकार का उद्देश्य है उतापादन बढ़ाना और रोजगार के अवसर पैदा करना.

आसान लोन और डिजिटल सुविधा

किसानों को इस सरकारी योजना के तहत मछली पालन करने के लिए आसान ऋण (लोन) उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए NFDP (National Fisheries Digital Platform) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है. यानी की किसानों को इस सुविधा से यह लाभ मिलेगा उनको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और वह घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

fish2
(Image Source-magnific)

योजना में किसानों को मिलेंगे क्या लाभ

इस योजना के तहत कई तरह के फायदे दिए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • तेज और सरल प्रक्रिया: आवेदन और स्वीकृति की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है

  • सभी सेवाएं एक जगह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं उपलब्ध

  • ₹5,000 तक प्रोत्साहन राशि: छोटे स्तर पर शुरुआत करने वालों को मदद

  • सरकारी बैंकों से क्रेडिट सुविधा: कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध

कौन ले सकता है लाभ?

PM-MKSSY योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने निम्नलिखित पात्रताएं निर्धारित की गई हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

  •  किसान

  •  मछुआरे

  •  स्वयं सहायता समूह (SHG)

  •  FPO/FFPO

  •  स्टार्टअप्स

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

अगर आप भी इस योजना में इच्छुक है और मछली पालन करने की सोच रहे हैं, तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए NFDP पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. इच्छुक लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800-425-1660 भी जारी किया है, जहां से योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pradhan Mantri Matsya Kisan Samridhi Yojana Benefits Fish Farming Farmers Income rise Published on: 05 May 2026, 03:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News