1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए राहत भरी खबर! खरीफ सीजन में 50% सब्सिडी पर बीज, जल्द करें आवेदन

Agriculture News: अगर आप किसान है और उर्द, मूंग, अरहर, बाजरा, तिल और धान की खेती करते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर सामने आ रही है. यूपी सरकार खरीफ सीजन के बीजों पर किसानों को दें रही है 50% सब्सिडी की छूट. कैसे पा सकते हैं आप इस सरकारी अनुदान का लाभ आइए यहां जानें..

KJ Staff
kharif seed
खरीफ सीजन में 50% सब्सिडी पर बीज (Image Source- AI generate)

यूपी सरकार राज्य के किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका कई किसान भाइयों और बहनों को लाभ मिल रहा है और इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है. अब खरीफ सीजन में किसानों को बीजों की खरीद की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी,क्योंकि राज्य सरकार लखीमपुर जिले के किसानों को बीजों पर प्रदान कर रही है 50 प्रतिशत तक भारी अनुदान, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी और मुनाफे की संभावनाएं बढ़ेगी.

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

अगर आप भी खरीफ सीजन की फसलों की खेती की तैयारी कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि किन किसानों को खरीफ सीजन बीजों पर सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी, तो आपको बता दें कि इस अनुदान का लाभ केवल उत्तर प्रदेश लखीमपुर जिले के किसानों को ही दिया जाएगा, ताकि इस जिले के किसान उर्द, मूंग, अरहर, बाजरा, तिल और धान की खेती बड़े पैमाने पर करें और बड़ा मुनाफा कमा सकें.

ई-लॉटरी से चयन, पारदर्शिता पर जोर

सरकार ने नई व्यवस्था के तहत बीज वितरण में किसी भी तरह की पक्षपात या गड़बढ़ी की संभावना के कम करने के लिए सरकार ने ई-लॉटरी प्रणाली लागू कर दी है. इसका मतलब साफ यह है कि आवेदन करने वाले किसानों को समान अवसर मिलेगा और साथ ही चयन पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से होगा, जिससे जिले के हर किसान को इस सरकारी अनुदान का लाभ मिलेगा.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

अगर जिले के किसान उर्द, मूंग, अरहर, बाजरा, तिल और धान जैसी प्रमुख फसलों की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं, तो  इन फसलों के लिए सरकार ने 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है. इसके लिए किसान भाई 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सकें. ऐसे में किसान राज्य कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जरूरत के अनुसार बीज बुक कर सकते हैं और अनुदान का लाभ उठा सकते हैं.

कितना मिलेगा अनुदान?

जिले के किसानों को अक्सर खरीफ सीजन में बीजों की खरीद के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार किसानों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यूपी सरकार किसानों को खरीफ सीजन बीजों पर दें रही है 50 प्रतिशत तक भारी सब्सिडी की छूट. इस योजना के जरिए किसान कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों में वृद्धि होगी.

किन फसलों पर मिलेगा अनुदान

इस योजना के तहत जिले के किसानों को धान के अलावा ढैंचा, उर्द, मूंग, अरहर और तिल जैसी फसलों के बीज पर भी अनुदान दिया जाएगा. ये सभी फसलें खरीफ सीजन की प्रमुख फसलें हैं और इनकी खेती से किसानों को अच्छी आमदनी होती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Lakhimpur Agriculture News Kharif Seeds Subsidy Farmers Apply Online Before may 10 Published on: 05 May 2026, 02:14 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News