1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Scheme: क्या पिता और बेटे दोनों को मिल सकते हैं ₹6,000-₹6,000? जानिए सच्चाई

Pm Kisan Yojana: देश के किसान भाइयों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का कब सरकार इस किस्त की राशि को जारी करेंगी और किसानों को राहत की सांस मिलेगी और इसी बीच यह सवाल सामने आ रहा है कि क्या एक ही घर में रहने वाले पिता और बेटे दोनों इस योजना का फायदा उठा सकते हैं, यहां जानें..

KJ Staff
farmer
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, जिसका देश के करोड़ों किसान भाइयों को फायदा हो रहा है. इसी क्रम में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है, जो किसानों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण योजना है, जिससे किसानों की खेती की लागत में कमी आई है और किसानों की आर्थिक स्थिती में सुधार हुआ है, लेकिन गांवों और किसानों के बीच एक सवाल अक्सर चर्चा में रहता है क्या एक ही घर में रहने वाले पिता और बेटे दोनों इस योजना का लाभ लेकर ₹12,000 तक पा सकते हैं? आइए इसे विस्तार से समझते हैं.

क्या कहता है सरकार का नियम?

सरकार के नियमों के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस सरकारी योजना की किस्त का फायदा एक परिवार के केवल एक सदस्य को मिलता है. इस मतलब साफ यह है कि अगर पिता और बेटा एक ही परिवार के रूप में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं, तो दोनों को अलग-अलग लाभ नहीं मिलेगा. सिर्फ एक व्यक्ति ही इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकता है.

कैसे मिल सकता है घर के दो लोगों को लाभ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में पिता-पुत्र को लाभ मिल सकता है. इसके लिए यह जरुरी है कि-

  • दोनों अलग-अलग परिवार के रूप में दर्ज हों

  • दोनों के राशन कार्ड अलग-अलग हों

  • दोनों के नाम पर खेती योग्य जमीन अलग-अलग हो

अगर ये सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो पिता और बेटा अलग-अलग किसान माने जाएंगे और दोनों को ₹6,000-₹6,000 यानी कुल ₹12,000 तक की सहायता मिल सकती है.

गलत तरीके से लाभ लेने पर क्या होगा?

पीएम किसान योजना का अगर कोई किसान गलत तरीके से फायदा उठाता है, तो उस व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है इस प्रकार-

  • किसान को उसे कारण बताओ नोटिस भेजा जा सकता है.

  • इसके साथ अब तक मिली पूरी राशि ब्याज सहित वापस ली जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

  • इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे केवल सही जानकारी के आधार पर ही आवेदन करें.

किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?

PM Kisan योजना सभी किसानों के लिए नहीं है. कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा गया है, जो कुछ इस प्रकार है-

  • सरकारी नौकरी करने वाले या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

  • अगर कोई किसान आयकर (Income Tax) भुगतान करता है, तो वह इस योजना में पात्र नहीं माना जाएगा.

  • इसके अलावा,डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है.

  • अगर किसान ₹10,000 से अधिक मासिक पेंशन पाते हैं, तो वह भी इस योजना में योग्य नहीं माने जाएंगे.

farmer
योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें (Image Source-AI generate)

योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो इलस योजना में लगातार लाभ पाने के लिए इन शर्तों को पूरा करना बेहद ही जरुरी है-

  •  किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए

  •  जमीन से जुड़े दस्तावेज अपडेट होने चाहिए

  •  e-KYC कराना अनिवार्य है

  •  बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

  •  DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना चाहिए

23वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना की सरकार अब तक 22 किस्तें जारी कर चुकी है, जिसका लाभ देशभर के लाखों किसानों को मिला. अब किसान भाइयों की नजर टिकी है इस योजना की 23वीं किस्त पर कब सरकार यह किस्त जारी करेंगी, तो बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली किस्त जुलाई में आ सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस?

किसान अपनी किस्त की जानकारी आसानी से ऑनलाइन इन आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले किसान भाई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • उसके बाद “Know Your Status” या “अपनी स्थिति जानें” विकल्प पर किसान क्लिक करें

  • आगे इस प्रक्रिया में अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिसके बाद पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Yojana father son Eligibility 12000 know 23rd installment will be released Published on: 05 May 2026, 12:22 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News