1. Home
  2. ख़बरें

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी हो सकती है PM Kisan की 23वीं किस्त, जानें..

PM Kisan Yojana: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही आवश्यक है. अब तक सरकार इस योजना की 22 किस्त जारी कर चुकी है. अब किसान भाइयों की निगाहें टिकी योजना की 23वीं किस्त पर आइए इस लेख में जानें पैसा कब आपके खाते में आएगा.

KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के साथ एक समृद्ध किसान बनाने की दिशा में सरकार पीएम किसान योजना चला रही है, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं. हाल ही में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजना की 22वीं किस्त गुवाहाटी, असम में एक कार्यक्रम के दौरान 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि हस्तांतरित की गई थी. अब किसानों को इंतजार है 23वीं किस्त का तो बता दें इस किस्त का पैसा जल्द ही किसानों के खाते में जारी होने वाला है.

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना देश की सबसे कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. बता दें इस योजना की शुरुआत केंन्द्र सरकार द्वारा की गई थी, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की मदद दी जाती है और यह रकम किसानों को 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधा बैंक अकाउंट में भेजी जाती है, जिसका इस्तेमाल किसान भाई कृषि से जुड़े खर्चों में कर लेते हैं. इससे उनकी खेती की लागत कम हो जाती है और मुनाफा अधिक मिल जाता है.

किस्त पाने के लिए ये काम जरुरी

अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं और अगली किस्त यानी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इन जरुरी कामों को समय रहते पूरा कर लें वरना आ सकती है किस्त में रुकावट-

  • पहला काम अगर आप इस योजना में शामिल है और अभी तक  e-KYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो जल्द पूरा कर लें वरना रुक सकती है अगली किस्त

  • दूसरा काम आधार का बैंक खाते से लिंक होना तभी लाभार्थी को इस योजना का लाभ मिलेगा

  • इन जरुरी कामों को पूरा करने के लिए किसान भाई अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आसानी से पूरा कर सकते हैं. 

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

किसान अपनी किस्त की जानकारी आसानी से ऑनलाइन इन आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले किसान भाई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • इसके बाद किसान Farmers Corner में Beneficiary Status का चुनाव करें और अपना आधार नंबर, , बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर दर्ज करें.

  • किसान इसके बाद कैप्चा भरकर Get Status पर क्लिक करें, जिसके बाद पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.

23वीं किस्त पाने के लिए फॉर्मर आईडी जरुरी

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने सभी  नियम बेहद ही सख्त कर दिए है, क्योंकि कुछ किसान इस योजना का लाभ गलत तरीके उठा रहे थें. ऐसे में केंन्द्र सरकार ने नए किसानों के लिए जो पीएम किसान योजना के तहत खुद को रजिस्टर करना की सोच रहे हैं,  उन सभी के लिए फॉर्मर आईडी जरूरी कर दी है.

कब जारी होगी 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पर देश के हर किसान की नजर टिकी है. सरकार कब किस्त जारी करने का ऐलान करेंगी और कब खाते में किस्त का पैसा भेजा जाएगा. हालांकि, पिछले रुझानों की मानें तो 23वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में जून से अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी की जा सकती है. यानी उम्मीद पूरी है इन महीनों में इस किस्त को जारी किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan Scheme 23rd installment Payment Status Update Published on: 08 May 2026, 03:26 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News