देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ऐसी योजनाएं चला रही है, जिसके तहत किसानों हर चार महीने में मिलती है 2 हजार रुपये की मदद. हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई पीएम किसान योजना की जिसका लाभ देश के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है और अब तक इस योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी है. अब किसानों की नजर योजना की 23वी किस्त पर कब सरकार इस किस्त की राशि को जारी करने का ऐलान करेंगी. ऐसे इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें 30 जून तक आपको ई-सत्यापन कराना जरुरी वरना नहीं मिलेगा पैसा.
क्यों जरूरी है ई-सत्यापन?
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार यह कदम योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए उठाया गया है. सरकार चाहती है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही पहुंचे. इसी वजह से अब हर साल ई-सत्यापन अनिवार्य किया गया है.
उप कृषि निदेशक का कहना है कि “यदि कोई किसान समय रहते अपना सत्यापन पूरा नहीं करता है, तो उसे अस्थायी रूप से अपात्र माना जा सकता है. इससे उसकी आने वाली किस्त रुक सकती है.
क्या हो सकता है नुकसान?
यदि किसान 30 जून तक e-KYC नहीं कराते हैं, तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:
-
अगली किस्त का भुगतान रुक सकता है
-
योजना में उनका स्टेटस ‘Inactive’ हो सकता है
-
भविष्य में पुनः सत्यापन के लिए अतिरिक्त प्रक्रिया करनी पड़ सकती है. इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है.
कैसे करें ई-सत्यापन?
सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए सत्यापन के दो आसान तरीके उपलब्ध कराए हैं-
बायोमेट्रिक आधारित सत्यापन
किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर अंगुली के निशान या OTP के जरिए e-KYC पूरा कर सकते हैं. यह तरीका उन किसानों के लिए ज्यादा सुविधाजनक है जो तकनीकी रूप से ज्यादा सक्षम नहीं हैं.
फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication)
किसान घर बैठे अपने मोबाइल से भी सत्यापन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें PM Kisan मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप के माध्यम से फेस पहचान (Face ID) द्वारा e-KYC पूरा किया जा सकता है.
किन किसानों को विशेष ध्यान देना चाहिए?
-
जिन किसानों ने पिछले वर्ष e-KYC नहीं कराया
-
जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है
-
जिनके बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है
सरकार की अपील
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना सत्यापन पूरा कर लें. अंतिम समय में सर्वर या तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी हो सकती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments