1. Home
  2. ख़बरें

PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त का इंतजार तेज, जानिए कब आ सकते हैं ₹2000 और किन किसानों की रुक सकती है रकम

PM Kisan Yojana 23 Kist: पीएम किसान योजना किसानों की सबसे अहम योजना है और इस सरकारी योजना का लाभ देश के करोड़ों किसान बहन-भाइयों को मिल रहा है और इस वक्त किसानों को इंतजार है. योजना की 23वीं किस्त का कब सरकार इसकी राशि खातों में जारी करेंगी. यहां जानें..

KJ Staff
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)
पीएम किसान योजना (Image Source-AI generate)

देश के करोड़ों किसानों की नजर पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पर टिकी है, क्योंकि इस सरकारी योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी और अब किसान यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त कब आएगी और किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

योजना से किसानों को क्या फायदा मिलता है?

पीएम किसान योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई थी. इसके तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 दिए जाते हैं ताकि वे खेती से जुड़े खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें. यह राशि सीधे डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसानों को आर्थिक सहायता पाने के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती. सरकार सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है.

इन किसानों को मिलेगा फायदा:

पीएम किसान योजना को लेकर सरकार ने नियम बेहद ही सख्त कर दिए है और ऐसे में सरकार ने योजना में यह पात्रता रखी है, जो इस तरह से हैं-

  •  जिन किसानों ने पीएम किसान योजना में सफलतापूर्वक आवेदन किया है

  •  जिनकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है

  •  जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है

  •  जिनका भू-सत्यापन पूरा हो चुका है

  •  जिनका नाम लाभार्थी सूची में सक्रिय है

कब जारी हो सकती है 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत सरकार आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी करती है. 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी. ऐसे में चार महीने का अंतराल जून 2026 में पूरा हो रहा है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई 2026 की शुरुआत में जारी हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 23rd Installment latest News Payment Delay Reasons for farmers Published on: 13 May 2026, 06:00 PM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News