देश के करोड़ों किसान भाइयों को इंतजार है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का सरकार इस किस्त की राशि कब खाते में जारी करेंगी. इस योजना की 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से देशभर के पात्र किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि जारी करेंगे और इस बार केंद्र सरकार लगभग 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी.
22वीं किस्त की तुलना में कम हुए लाभार्थी
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी. उस समय 9 करोड़ 46 लाख 15 हजार 309 किसानों को योजना का लाभ मिला था. वहीं, 23वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 9.44 करोड़ किसानों को पात्र बताया है. लाभार्थियों की संख्या में यह गिरावट संकेत देती है कि बड़ी संख्या में किसानों के रिकॉर्ड की जांच की गई है और पात्रता मानकों को पूरा नहीं करने वालों को सूची से बाहर किया गया है.
किन कारणों से कट सकते हैं नाम?
केंद्र सरकार ने कई ऐसे कारण बताए हैं जिनकी वजह से किसानों का नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है-
1. e-KYC पूरा नहीं होना
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC अनिवार्य है. जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है.
2. Farmer Registry नहीं करवाना
कई राज्यों में किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry) को अनिवार्य किया गया है. रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले किसानों को भुगतान में परेशानी हो सकती है.
3. एक ही परिवार के दो सदस्यों को लाभ मिलना
योजना के नियमों के अनुसार एक परिवार में केवल एक पात्र किसान को ही लाभ मिल सकता है. यदि पति-पत्नी दोनों या परिवार के अन्य सदस्य लाभ ले रहे हैं, तो रिकॉर्ड सत्यापन के दौरान नाम हटाया जा सकता है.
4. पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करना
भूमि रिकॉर्ड, आयकर स्थिति या अन्य पात्रता मानकों में गड़बड़ी मिलने पर भी लाभार्थी सूची से नाम हटाया जा सकता है.
5. भूमि स्वामित्व संबंधी नियम
कुछ मामलों में भूमि स्वामित्व से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद पात्रता निर्धारित की जाती है. रिकॉर्ड में विसंगति होने पर भुगतान रोक दिया जाता है.
कैसे चेक करें PM Kisan Status?
अगर आप जानना चाहते हैं कि 23वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो अपना स्टेटस तुरंत जांच लें. स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-
-
सबसे पहले किसान भाई PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
-
उसके बाद किसान होमपेज पर "Know Your Status" विकल्प चुनें.
-
फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर OTP प्राप्त करें.
-
OTP दर्ज करने के बाद अपना स्टेटस देख सकते हैं.
-
यदि आपके खाते में e-KYC, Aadhaar Authentication और Land Seeding के सामने हरा निशान (Green Status) दिखाई दे रहा है, तो आपकी किस्त आने की संभावना है.
-
वहीं यदि "Withheld", "Under Verification" या "Eligibility Under Review" जैसी स्थिति दिखाई देती है, तो तुरंत नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें.
पीएम किसान की 23वीं किस्त कब जारी होगी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. सरकार के अनुसार, लगभग 9.44 करोड़ किसानों के खातों में सीधे ₹18,880 करोड़ ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किस्त जारी होने से पहले अपना e-KYC, बैंक खाता, आधार लिंकिंग और किसान रजिस्ट्री की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि ₹2,000 की आगामी किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments