1. Home
  2. ख़बरें

Bakri Palan Yojana: 60% तक सब्सिडी, 5 साल का बीमा और चारे की सुविधा, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Goat Farming: अगर आप किसान या पशुपालक है और खुद का कोई बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बड़ा अवसर है. मध्य प्रदेश सरकार बकरी पालन पर दे रही है 60 प्रतिशत सब्सिडी की छूट. आगे जाने किस सरकारी योजना के तहत मिलेगा इस अनुदान का लाभ.

KJ Staff
goat farming2
इस सरकारी योजना के तहत बकरी पालन पर मिलेगी 60 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट (Image Source-AI generate)

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार पशुपालन क्षेत्रों को भी लगातार बढ़ावा दे रही है. इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा शुरु की गई ‘बकरी इकाई प्रदाय योजना’ के तहत किसानों, पशुपालकों और बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है, जिसके तहत सरकार दे रही है भारी अनुदान.

योजना के क्या है प्रमुख लाभ?

बकरी इकाई प्रदाय योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थी को 10 मादा बकरियां एवं 1 नर बकरा प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही लाभार्थियों को 5 वर्षों का बीमा कवरेज भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इतना ही नहीं, योजना के तहत प्रारंभिक तीन माह के चारे की राशि भी दी जाएगी, ताकि पशुपालकों को शुरुआत में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े.

सरकार का मानना है कि इस सहायता से लाभार्थी कम समय में अपना बकरी पालन व्यवसाय स्थापित कर सकेंगे और नियमित आय अर्जित कर पाएंगे.

इकाई की लागत और अनुदान

योजना के अंतर्गत एक बकरी इकाई की कुल लागत 77,456 रुपये निर्धारित की गई है. इस लागत पर विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग अनुदान का प्रावधान किया गया है.

  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा.

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा.

  • इस अनुदान के कारण पशुपालकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे आसानी से इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकेंगे.

किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और इस स्कीम का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें शामिल हैं-

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक की प्रति

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • परियोजना रिपोर्ट (प्रोजेक्ट रिपोर्ट)

इन दस्तावेजों के आधार पर पात्रता का सत्यापन किया जाएगा और चयनित आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा.

goat farming 3
(Image Source-AI generate)

कैसे करें आवेदन?

योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारीया पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं. विभागीय अधिकारी योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Goat Rearing scheme up to 60 Percent Subsidy fodder facility Know complete application process Published on: 16 June 2026, 05:04 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News