1. Home
  2. ख़बरें

महिलाओं के लिए खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जुलाई में होगी जारी, यहां जानें कब आएगी खाते में राशि..

Ladli Behna Yojana 38th installment: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक लाड़ली बहना योजना जिसकी अभी 37 किस्तें महिलाओं को मिल चुकी है. अब उनकी नजर टिकी है योजना की 38वीं किस्त की 1500 रुपये की राशि पर की कब सरकार यह राशि जारी करेंगी. आइए यहां जानें..

KJ Staff
_ladli
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जुलाई में होगी जारी (Image Source-AI generate)

महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का लाभ राज्य की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है और अब तक इस योजना की 37 किस्तों का लाभ लाभार्थियों को मिल चुका है. अब लाभार्थियों की निगाहें है योजना की 38वीं किस्त पर सरकार यह किस्त उनके खाते में जारी करेंगी.

37वीं किस्त कब जारी हुई थी?

मध्य प्रदेश द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना की अब तक राज्य सरकार 37 किस्तें जारी कर चुकी हैं. अगर बात करें पिछली किस्त कब जारी की गई थी. बता दें कि योजना की 37वीं किस्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 14 जून 2026 को जारी की गई थी, जिसके तहत पात्र महिलाओं के खातों में ₹1500 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजी गई थी.

कैसे चेक करें लाभार्थी सूची में नाम?

अगर आप भी इस सरकारी योजना की लाभार्थी है और यह जानना चाहती है कि लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का पैसा उनके खाता में आएगा या नहीं. ऐसे में आप योजना की सरकारी वेबसाइट  cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन सारी जानकारी प्राप्त कर सकती है.

 इसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आप होम पेज पर 'अंतिम सूची (Final List) वाले विकल्प पर क्लिक करें.

  • इसके बाद अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी भरें.

  • इस प्रक्रिया के बाद कैप्चा भरकर ओटीपी हासिल करें और उसे सत्यापित करें.

  • जब आपका ओटीपी वेरिफाई हो जाएगा तो लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी.

  • अगर आपका इस लिस्ट में नाम होगा तो अगली किस्त का लाभ मिलेगा और अगर सूची में नाम नहीं पाया जाता है तो समझ जाए की योजना कि अगली किस्त यानी 38वीं किस्त का पैसा आपके खाते में नहीं आएगा.

कब जारी होगी 38वींं किस्त?

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि का लाभ मिलता रहता है, जिससे उन गरीब महिलाओं की मदद हो जाती है, जो आर्थिक रुप से कमजोर है. अब तक इस सरकारी योजना की सरकार 37 किस्तें जारी कर चुकी है. ऐसे में उम्मीद यह है कि 38वीं किस्त की राशि 15 जुलाई तक जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Madhya Pradesh Government Ladli Behna Yojana 38th installment will be released in July Published on: 06 July 2026, 03:33 PM IST

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News