1. Home
  2. ख़बरें

गन्ना किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! ट्रैक्टर, रोटावेटर समेत कई कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी

Bihar Government Subsidy: अगर आप गन्ना किसान है और गन्ने की बड़े पैमाने पर खेती करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है. बिहार सरकार गन्ना किसानों को सब्सिडी पर देंगी ट्रैक्टर, रोटावेटर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्र. आइए आगे पूरी खबर पढ़ें और जानें किन कृषि यंत्रों पर कितना मिलेगा अनुदान..

KJ Staff
sugarcane
गन्ना किसानों को कई कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी (Image Source-AI generate)

बिहार के गन्ना किसान भाइयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है कि राज्य सरकार ने गन्ने की खेती को और भी अधिक लाभगदायक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है और गन्ना यंत्रीकरण योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत गन्ना किसानों को बड़ी आर्थिक मदद दी जाएगी. यानी की सरकार इस सरकारी योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को भारी सब्सिडी मुहैया करवाएंगी जिससे किसानों की लागत में कमी आएंगी और किसानों के समय की बचत के साथ आय में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी.

गन्ना यंत्रीकरण योजना क्यों जरुरी है?

देश के किसान भाई गन्ने की खेती बड़े स्तर पर करते हैं, क्योंकि यह एक ऐसी फसल है, जिसकी एक बार बुवाई करने के बाद लगातार तीन साल तक फसल मिलती है. साथ ही बाजारों में इसकी मांग बड़े पैमाने पर रहती है, जिससे किसानों को अच्छी इनकम हो जाती है. ऐसे में बिहार सरकार का गन्ना यंत्रीकरण योजना में मंजूरी देना किसी वरदान से कम नहीं. इससे किसानों की फसल की कटाई, बुवाई समय पर हो सकेंगी और उनकी मुनाफे की संभावनाएं भी बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा.

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी की छूट?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो यह जानना आवश्यक है कि सरकार गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत कई आधुनिक कृषि उपकरणों पर भारी सब्सिडी की छूट दें रही है, जिनमें शामिल है-

  • ट्रैक्टर (Tractor)

  • रोटावेटर (Rotavator)

  • ट्रेंचर (Trencher)

  • गन्ना प्लांटर (Sugarcane planter)

  • स्प्रेयर (Sprayer)

  • हार्वेस्टर (हार्वेस्टर)

गन्ना यंत्रीकरण योजना से किसको कितना लाभ होगा?

बिहार सरकार का गन्ना यंत्रीकरण योजना को मंजूरी देना सिर्फ किसान भाइयों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस सरकारी योजना का लाभ चीनी उद्योग को भी होगा. यानी की किसानों का आधुनिक तकनीकों की तरफ बढ़ने से गन्ने का उत्पादन अधिक होगा, जिससे चीनी मिलों को यह फायदा होगा की उनकों कच्चा माल समय पर और अधिक मात्र में मिलेगा और इससे बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को दुबारा शुरु किया जा सकेंगा. कुल मिलाकर यह सरकारी योजना राज्य के लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं.

योजना में कैसे करें आवेदन

अगर आप गन्ना किसान है और इस सरकारी योजना के लिए आवेदन करने की सोच रहें हैं, तो गन्ना यंत्रीकरण योजना में आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यानी की इच्छुक किसान SuMech पोर्टल के माध्यम से आसानीपूर्वक योजना में आवेदन कर कृषि यंत्रीकरण पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही बता दे कि आवेदन से लेकर स्वीकृति और अनुदान वितरण पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Sugarcane Farmers Subsidy on Tractors Farm-Machinery Agricultural Equipment Published on: 06 July 2026, 12:31 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News