1. Home
  2. ख़बरें

बागवानी किसानों के लिए खुशखबरी! पुराने और सूखे पौधों को हटाने पर सरकार दे रही है 40% सब्सिडी, पढ़ें पूरी खबर

Subsidy News: बागवानी करने वाले किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. अगर खेत में सूखे पौधों की भरमार है, तो इस पर किसान पा सकते हैं 40% सब्सिडी छूट और कर सकते हैं अपनी आमदनी डबल. कैसे आइए यहां जानें..

KJ Staff
farmer
पुराने और सूखे पौधों को हटाने पर सरकार दे रही है 40% सब्सिडी (Image Source-AI generate)

देश के किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि इन योजनाओं की मदद से किसान को कुछ आर्थिक सहायता मिल सकें. इस क्रम में हरियाणा सरकार Haryana government राज्य के बागवानी करने वाले किसानों को पुराने सूखे पौधे हटाने और नए पौधे लगाने के लिए दें रही है 40 प्रतिशत भारी अनुदान. राज्य सरकार ने यह विशेष कदम इसलिए उठाया है, ताकि इसके जरिए बागवानी क्षेत्र में उत्पादकता में बढ़ोतरी हो सकें और साथ ही किसानों की आमदनी में भी इजाफा हो सकें.

कैसे पहचान करें पौधा सूखा है या मृत?

अगर आप भी बागवानी किसान है और यह जानना चाहते हैं कि कैसे सूखा या मृत पौधे को पहचाने, तो आप इन आसान तरीकों से जीवित या मृत पौधे की पहचान कर सकते हैं-

  • अगर आप पौधों की जांच कर रहे हैं तो सबसे पहले पौधे की तने को देखे और उसको तोड़कर देखे. अगर तना आसानी से टूट जाता है मतलब की पौधा सूख चुका है.

  • अगर जीवित पौधे की पहचान करनी है तो पौधे की छाल खुरचने पर अंदर हरापन दिखता है. यानी की पौधा जीवित है.

  • इसके अलावा, बागवानी किसान पौधो की पहचान पत्तियों के अचानक मुरझाने, पीला या भूरा होना. इन लक्षणों से भी आसानी से पौधों की पहचान की जा सकती है.

कितनी जमीन पर मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ केवल बागवानी किसानों को ही दिया जाएगा. साथ ही राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनुदान देने के लिए कुछ सीमाएं तय की है. किसान इस सरकारी स्कीम का फायदा अधिकतम 5 एकड़ क्षेत्र तक ही ले सकता है. अगर किसान के पास अधिक जमीन है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगा. 

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

हरियाणा सरकार यह योजना खासकर बागवानी किसानों के लिए लेकर आई है, ताकि किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर बागवानी क्षेत्र में उत्पादकता में अधिक बढ़ोतरी कर सकें. ऐसे में राज्य सरकार ने राज्य के किसानों के लिए अनुदान की कुल राशि अधिकतम 4,000 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित की है, जिसमें किसानों को 1,600 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाती है.

इस योजना से किसानों को क्या फायदा होगा?

अगर आप बागवानी किसान है और आपके बाग के पौधे सूख चुके हैं और फल नहीं दें रहे हैं तो इस सरकारी योजना के माध्यम से किसान उन्हें बदल सकते हैं, जिससे यह फायदा होगा की किसानों की लागत में कमी आएगी और नए पौधे लगाने पर कुछ सालों बाद आय में इजाफा होगा. यानी की साफ है इस अनुदान के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Haryana government offering 40 Percent subsidy State farmers for removing old and dried up plants Published on: 07 May 2026, 03:04 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News