1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

क्या आपने कभी ऐसे पौधे देखे हैं

किसान भाइयों प्रकृति हमारी सोच से बहुत ही विशाल है. इसकी गोद में वह सब समाया हुआ है जिसके बारे में मनुष्य स्वपन में भी नहीं सोच सकता. यूँ तो आपने बहुत से पेड़- पौधे देखें होंगे लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं. जिन्हें देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

KJ Staff
Black
Black

हमारी प्रकृति हमारी सोच से बहुत बड़ी है. इसकी गोद में वह सब चीजें समाई हुई है.जिसके बारे में मनुष्य सपनें में भी नहीं सोच सकता. यूँ तो आपने बहुत से पेड़- पौधे देखें होंगे लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं. जिन्हें देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. तो आइये देखते हैं कुछ अजीबो-गरीब पौधों की तस्वीरें

राफलसिया अर्नोल्डी (Rafalasia Arnoldi)

यह परजीवी जींस राफलसिया में फूलों की एक प्रजाति है तथा इसे सुमात्रा और संभवतः बोर्नियो के वर्षावन में देखा जा सकता है। यह धरती पर सबसे बड़े व्यक्तिगत फूल के लिए विख्यात है। इसका व्यास 3 फीट या एक मीटर मापा गया है। यूं तो इसका वैज्ञानिक नाम राफलसिया अर्नोल्डी है, लेकिन इसमें से एक बहुत तेज सड़े हुए मांस की गंध आती है जिसके कारण इसके पास जाना भी बेहद मुश्किल है और इसी कारण से इसे कॉर्प्स फलावर अर्थात् मृत फूल के नाम से भी पुकारा जाता है। 

हूकर लिप्स (Hooker Lips)

हूकर लिप्स रूबियासी परिवार में फूलों के पौधों की एक प्रजाति है तथा यह मध्य और दक्षिण अमेरिका देशों के वर्षावनों में पाई जाती है। वैसे इसका वैज्ञानिक नाम साइकोट्रिया ईलाटा है तथा अपने आकार के कारण हमिंगबड्र्स और तितलियों सहित कई अन्य परागणकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

बेसबाल प्लांट (Baseball Plant)

यह मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में पाए जाते हैं। यह अपने विचित्र आकार के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसकी आकृति एक बेसबाल की भांति है। चूंकि यह काफी धीमी गति से बढ़ता है तथा इसका लोगों द्वारा काफी संग्रह किया जाता है, इसलिए अब यह लुप्त होने की कगार पर खड़ा है।

स्कल फ्लॉवर (Skull flower)  

स्कल फ्लॉवर को आमतौर पर ड्रैगन फ्लॉवर व स्नैपड्रैगन के नाम से भी पुकारा जाता है। यह यूरोप, अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका के चट्टानी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसकी खोपड़ी के समान आकृति इसे अन्य सभी फूलों से अलग बनाती है।

वीनस फ्लाईट्रेप  (Venus fly-trapper)

यह एक मांसाहारी पौधा है तथा इसे डायोनिया मेसिपुला के नाम से जाना जाता है। यह छोटे कीड़ों और जानवरों को अपना आहार बना लेता है। इसका अग्र भाग मुंह के समान होता है, जैसे ही कोई कीट इसके भीतर आता है, वीनस फ्लाईट्रेप तुरंत अपना अग्र भाग बंद कर लेता है तथा अन्य समय में यह अपना मुंह खुला ही रखता है ताकि शिकार को आसानी से पकड़ा जा सके.

English Summary: Have you ever seen such plants ... Published on: 04 November 2017, 08:32 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News