1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

सावधान! अंगूर का अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक, जानिए क्यों?

अंगूर गर्मियों के मौसम का फल है, जिसके सेवन से शरीर में तरोताजगी महसूस होती है. इसका सेवन पेट को ठंडी राहत देता है.

स्वाति राव
Side Effects Of Grapes
Side Effects Of Grapes

अंगूर गर्मियों के मौसम का फल है, जिसके सेवन से शरीर में तरोताजगी महसूस होती है. इसका सेवन पेट को ठंडी राहत देता है. अंगूर अपने उच्च खनिज, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट मूल्यों के लिए खाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्र में किया हुआ अंगूर का सेवन आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है?

अगर आप इस बात से अनजान हैं, तो इस लेख में आपको अंगूर के अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में बताएंगे.

अंगूर के दुष्प्रभाव (Side Effects Of Grapes)

  • अंगूर से साइड इफेक्ट्स होने का मुख्य कारण है अंगूर का अधिक मात्रा में सेवन करना. अंगूर के अधिक सेवन से व्यक्तियों में दस्त का खतरा पैदा हो सकता है, क्योंकि अंगूर में चीनी की मात्रा अधिक होती है. पेट खराब होने पर इसका सेवन प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं.

  • अंगूर के अधिक सेवन से व्यक्तियों में डायरिया भी पैदा होने की सम्भावना रहती है.

  • अंगूर में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है. कुछ व्यक्तियों में सैलिसिलिक एसिड के प्रति असहिष्णुता होती है, जिससे पेट और आंतों में सूजन आ जाती है. पेट में दर्द हो सकता है.

  • अंगूर के बड़े हिस्से को खाने से शरीर में बिना पचे हुए बीज के अवशेष भी जमा हो सकते हैं, जिससे एपेंडिसाइटिस भी होने की सम्भावना रहती है.

इसे पढ़ें - हरे चने में छुपे हैं सेहत के कई राज, जानें इसके सेवन से होने वाले लाभ

  • बड़ी मात्रा में अंगूर खाने से भी वजन बढ़ सकता है.

  • गर्भावस्था के दौरान अंगूर से बचना चाहिए, क्योंकि वे पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं, जो माँ के गर्भ में मौजूद बच्चे में अग्नाशय की समस्या पैदा कर सकते हैं.

  • मधुमेह की स्थिति से पीड़ित व्यक्ति को भी अंगूर से बचना चाहिए. अंगूर का अत्यधिक सेवन संभावित रूप से रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है और गुर्दे को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है.

  • अंगूर में लिक्विड प्रोटीन ट्रांसफरेज नामक प्रोटीन होता है, जो व्यक्तियों में विभिन्न एलर्जी पैदा कर सकता है. ऐसी एलर्जी के लक्षणों में लालिमा, खुजली और सूजन शामिल है. अंगूर के अत्यधिक सेवन से एनाफिलेक्सिस नामक एक जानलेवा एलर्जी भी हो सकती है.

English Summary: be careful, consuming too much of it can be harmful for you Published on: 22 February 2022, 05:03 PM IST

Like this article?

Hey! I am स्वाति राव. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News