1. Home
  2. बागवानी

छत पर उगाएं ड्रैगन फ्रूट, हर सीजन होगी तगड़ी कमाई, जानें उगाने की आसान ट्रिक

Dragon Fruit Growing Tips: अगर आप भी होम गार्डनिंग करने का शोक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. अपनी घर की छत पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर लाखों की आमदनी अर्जित कर सकते हैं. कम जगह में आसानी पूर्वक. चलिए आगे इस लेख में जानते हैं इस पौष्टिक फल की खेती के बारे में पूरी जानकारी.

KJ Staff
KJ Staff
dragon fruit
छत पर उगाएं ड्रैगन फ्रूट (Image Source-AI generate)

आजकल की इस भागदौड़ की जिंदगी में हर कोई होम गार्डनिंग करने का शोक रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप इस शोक से लाखों की कमाई अर्जित कर सकते हैं. अगर आप अपनी बालकनी या फिर घर की छत पर इस विदेशी फल यानी की ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं, तो सही तकनीक अपनाकर 3-4 महीनों के अंदर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और घर पर उगाएं ताजे फल का आनंद भी लें सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट की क्यों बढ़ रही है मांग?

ड्रैगन फ्रूट एक विदेशी फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं. साथ ही डॉक्टर भी इस फल के सेवन करने की सलाह देते हैं. यही वजह है कि बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. बाजार में इसकी कीमत सामान्य फलों की तुलना में कई गुना ज्यादा रहती है, जिससे इसकी खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बन रही है.

घर की छत पर ऐसे करें शुरुआत

अगर आपके पास खेत नहीं है तब भी आप इसकी खेती शुरू कर सकते हैं. इसके लिए बड़ी छत या खुली जगह पर्याप्त होती है. ड्रैगन फ्रूट कैक्टस परिवार का पौधा है इसलिए इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती. धूप वाली जगह में यह तेजी से बढ़ता है.

शुरुआत करने के लिए बड़े गमले, प्लास्टिक ड्रम या सीमेंट के कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. कंटेनर में ऐसी मिट्टी भरें जिसमें पानी ज्यादा देर तक न रुके. मिट्टी में गोबर की खाद, रेत और कोकोपीट मिलाने से पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है.

कटिंग से तैयार होते हैं पौधे

ड्रैगन फ्रूट के पौधे बीज से भी तैयार किए जा सकते हैं, लेकिन किसान ज्यादातर कटिंग तकनीक अपनाते हैं. 1 से 2 फीट लंबी कटिंग को सीधे मिट्टी में लगाया जाता है. कुछ ही दिनों में इसमें जड़ें विकसित होने लगती हैं और पौधा तेजी से बढ़ने लगता है.

एक बार पौधा सेट होने के बाद इसकी देखभाल बेहद आसान होती है. नियमित हल्की सिंचाई और समय-समय पर जैविक खाद देने से पौधा कई सालों तक लगातार फल देता रहता है.

पिलर तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन

ड्रैगन फ्रूट बेल की तरह बढ़ने वाला पौधा है इसलिए इसे मजबूत सहारे की जरूरत होती है. आधुनिक खेती में किसान “पिलर टेक्निक” का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके तहत गमले के बीच में सीमेंट या लकड़ी का मजबूत खंभा लगाया जाता है और ऊपर गोल रिंग फिट की जाती है.

जब पौधा ऊपर तक पहुंचता है तो उसकी शाखाएं नीचे की ओर फैलने लगती हैं. इन्हीं शाखाओं पर सबसे ज्यादा फल लगते हैं. इस तकनीक से कम जगह में ज्यादा उत्पादन लिया जा सकता है और पौधे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं.

dragon fruit2
(Image Source-AI generate)

कम पानी में भी देता है शानदार उत्पादन

आज के समय में पानी की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है लेकिन ड्रैगन फ्रूट की खेती में यह परेशानी बहुत कम होती है. यह फसल कम पानी में भी आसानी से तैयार हो जाती है. गर्मी के मौसम में सप्ताह में एक या दो बार सिंचाई काफी रहती है. बारिश के मौसम में अतिरिक्त पानी से बचाव जरूरी होता है क्योंकि ज्यादा नमी से जड़ें खराब हो सकती हैं. इसलिए कंटेनर में अच्छा ड्रेनेज सिस्टम होना बेहद जरूरी माना जाता है.

कब शुरू होता है फल उत्पादन?

ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के लगभग 12 से 18 महीने बाद फल देना शुरू कर देता है. इसके बाद हर साल कई बार फल प्राप्त होते हैं. एक स्वस्थ पौधा 20 से 25 साल तक लगातार उत्पादन दे सकता है और फूल आने के करीब 30 से 40 दिन बाद फल तैयार हो जाते हैं. अच्छी देखभाल और सही पोषण मिलने पर एक पौधे से दर्जनों फल प्राप्त किए जा सकते हैं.

बाजार में मिलती है शानदार कीमत

ड्रैगन फ्रूट का बाजार लगातार मजबूत हो रहा है. स्थानीय मंडियों, सुपरमार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी अच्छी मांग रहती है. बाजार में एक फल की कीमत 80 रुपये से 150 रुपये तक आसानी से मिल जाती है. अगर कोई व्यक्ति अपनी छत पर 50 से 60 पौधे भी लगा लेता है तो हर सीजन में अच्छी कमाई कर सकता है. खास बात यह है कि यह फल जल्दी खराब नहीं होता इसलिए इसे बेचने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होती.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Grow Dragon Fruit on Rooftop Earn Profits Every Season know Easy Trick to Cultivation Dragon Fruit Published on: 08 May 2026, 06:12 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News