1. Home
  2. पशुपालन

बकरी की टॉप 3 नस्लें! एक बकरी से ₹50,000 तक, किसानों की हो रही तगड़ी कमाई

Goat Farming: खेती करने के साथ किसान भाई अब पशुपालन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. यानी की किसान बकरी पालन की ओर बहुत ही तेजी से अग्रसर हो रहे हैं, जिससे वह कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं. चलिए इसी क्रम में जानते हैं बकरी की टॉप 3 नस्लों के बारे में जिनके पालन से दूध और मांस बराबर प्राप्त होगा..

KJ Staff
KJ Staff
goat farming
बकरी की टॉप 3 नस्लें (Image Source-AI generate)

ग्रामीण इलाकों के किसान अब खेती करने के साथ-साथ बकरी पालन व्यवसाय की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे किसानों को यह लाभ हो रहा है कि वह कम लागत में दोगुना मुनाफा कमा रहे हैं. यानी की कह सकते हैं पशुपालन किसानों की कमाई का जरिया बन चुका है. बकरी पालन (Goat Farming) कम लागत, कम जगह और आसान देखभाल के कारण यह व्यवसाय तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ऐसे में किसान या पशुपालक इन तीन उन्नत नस्लों का चुनाव करते हैं, तो एक बकरी से ही 40 से 50 हजार रुपये तक की कमाई आसानी से हो सकती है. 

आइए आगे जानें बकरी की इन टॉप 3 नस्लों के बारे में विस्तार से-

1. सिरोही नस्ल 

सिरोही नस्ल की बकरी किसानों और पशुपालकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. इस नस्ल के पालन करने से किसानों को यह फायदा होगा की उनको अधिक मात्रा में दूध और मांस प्राप्त होगा. अगर इस बकरी के वजन की बात करें, तो लगभग 50 से 70 किलो तक हो सकता है, जबकि मादा बकरी 30 से 40 किलो तक की होती है. साथ ही किसानों को इस नस्ल का पालन करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह नस्ल भारत के किसी भी गर्म या ठंडे मौसम को आसानी से सहन कर लेती है और साथ ही यह नस्ल रोजाना औसतन 0.5 से 2 लीटर तक दूध देने में सक्षम नस्ल है.

2. जमुनापारी नस्ल

जमुनापारी नस्ल भारत की सबसे लोकप्रिय नस्लों में से एक है. अगर किसान या पशुपालक इस नस्ल का चुनाव करते हैं, तो यह उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है, जिससे  रोज़ाना 2-3 लीटर तक दूध प्राप्त किया जा सकता है और साथ ही इस नस्ल की यह खासियत है कि मादा बकरी का वजन करीबन 50-60 किलो तक वजन होता है. वहीं, बकरे का वजन लगभग 70-90 किलो तक होता है. यानी की बकरी इस नस्ल से भारी मात्रा में मांस प्राप्त किया जा सकता है. कुल मिलाकर इस नस्ल के पालन से अच्छी इनकम की जा सकती है.

3. बीटल नस्ल 

बीटल नस्ल भारत की प्रमुख दुधारू बकरी नस्लों में से एक है, जो मुख्यतः पंजाब क्षेत्र में पाई जाती है. यह नस्ल आकार में बड़ी, मजबूत और आकर्षक होती है, जिसका रंग आमतौर पर काला या भूरा होता है. बीटल बकरियां उच्च दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं और अगर किसान या पशुपालक करते हैं, तो वह अच्छी देखभाल में प्रतिदिन 2–3 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही  इनकी वृद्धि दर तेज होती है, जिससे मांस उत्पादन भी लाभदायक रहता है. 

इसके अलावा, यह नस्ल विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में आसानी से ढल जाती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती है, इसलिए किसानों के लिए लाभकारी मानी जाती है.

एक बकरी से कितनी कमाई संभव?

अगर किसान या पशुपालक अच्छी नस्ल की बकरी का पालन करते हैं, तो वह बेहद ही कम समय में तगड़ी कमाई कर सकते हैं इस प्रकार-

  • एक स्वस्थ बकरी का वजन: 55–60 किलो तक

  • दूध उत्पादन: 2–3 लीटर प्रतिदिन

  • बाजार में कीमत: ₹40,000 से ₹50,000 तक

यानी की साफ है अगर किसान या पशुपालक बकरी पालन करते हैं, तो वह कम लागत में ₹40,000 से ₹50,000 तक की मोटी कमाई कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Top 3 Profitable Goat Breeds Farmers Earning Big Income india Published on: 25 May 2026, 06:36 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News