1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

PM Kisan Update: 24वीं किस्त पाने के लिए तुरंत कर लें ये 3 काम, वरना अटक जाएंगी किस्त..

PM Kisan Yojana: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको योजना की 23वीं किस्त का लाभ मिल चुका है और आप 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जल्द ही इन तीनों कामों को करें पूरा अन्यथा योजना की सूची से वरना आप भी हो जाएंगे बाहर. आगे जानें कौन से वो 3 काम..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
24वीं किस्त पाने के लिए तुरंत कर लें ये 3 काम (Image Source-AI generate)

देश के किसानों खाद, बीज, खरीद करने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे किसानों की आमदनी होने की संभावनाएं भी कम हो जाती है. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की जिसका लगभग देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिल रहा है और अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. ऐसे में अब किसानों की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की सरकार यह किस्त जारी करने का ऐलान करेंगी और कब खातों में पैसा आएगा.

24वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना का फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है और सरकार ने इस योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की थी, जिसका लाभ करीबन 9.44 करोड़ किसानों को मिला था. इसी के चलते किसान बहन-भाईयों को इंतजार है योजना 24वीं किस्त का सरकार कब यह राशि जारी करेंगी. वहीं, अगर पुराने पैर्टन पर नजर डालें तो योजना की किस्त किसानों के खातों में अक्टूबर 2026 के आसपास जारी हो सकती है, लेकिन सरकार की ओर से किस्त जारी करने की कोई घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में योजना के लाभार्थी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाएं रखें.

योजना का लाभ पाने के लिए कराएं e-KYC

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो इस बात को अच्छे से समझ लीजिए की 24वीं किस्त की राशि उन किसानों के ही खातों में भेजी जाएंगी जिन किसानों ने अपनी PM Kisan में e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है, तो अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो जल्द ही इस काम को पूरा कर ले, वरना आपके खाते में 24वीं किस्त की राशि नहीं जारी की जाएंगी.

आधार से बैंक अकाउंट लिंक बेहद आवश्यक

पीएम किसान योजना का लाभ ऐसे कई किसानों को मिल रहा है, जिन्होंने अभी तक अपना आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं कराया है. इसी के चलते सरकार ने योजना से जुड़ें नियमों में बदलाव कर दिया है, जिसके चलते किसानों को अपना आधार से बैंक अकाउंट लिंक करना बेहद ही जरुरी है, क्योंकि योजना की राशि सीधा किसानों के खातों में जारी की जाती है. ऐसे में अगर बैंक अकाउंट में नाम, आधार की जानकारी या दूसरी डिटेल में गड़बड़ी होती है, तो भुगतान में रुकावट आ सकती है.

जमीन का रिकॉर्ड चेक करें

पीएम किसान योजना का लाभ जमीन के रिकॉर्ड की सीडिंग से भी जुड़ा है. यानी की इस सरकारी योजना के तहत पात्र किसानों के जमीन रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर सीड होना आवश्यक है. इसके अलावा, लाभार्थी इस बात का जरुर ध्यान रखें की e-KYC पूरी होना के साथ-साथ जमीन का रिकॉर्ड अपडेट होना भी जरुरी है. अगर आपकी जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं पाया जाता है, तो किस्त जारी होना में अटकलें आ सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Update Check e-KYC bank land Record Published on: 14 September 2026, 03:42 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News