1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है राज्य सरकार, किसानों के हित में उठाए जाएंगे सभी आवश्यक कदम - विजय कुमार सिन्हा

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का शीघ्र और प्रमाणिक आकलन करने के निर्देश दिए हैं. सरकार प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल क्षतिपूर्ति एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी. साथ ही, आगामी फसल चक्र को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक फसलों पर तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग देने की तैयारी है.

KJ Staff
KJ Staff
Bihar Flood

राज्य में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों एवं फसलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. माननीय मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का वास्तविक, विस्तृत एवं प्रमाणिक आकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कृषि मंत्री ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर फसल क्षति का आकलन करें तथा प्राप्त आंकड़ों एवं स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट विभाग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा वास्तविक क्षति का सही आकलन कर प्रभावित किसानों तक राहत एवं सहायता समय पर पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सिन्हा ने कहा कि बाढ़ से हुई वास्तविक फसल क्षति के विस्तृत आकलन के आधार पर प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी. राज्य सरकार बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में अपने किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण यदि किसी क्षेत्र में फसल पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित हुई है और आगामी फसल चक्र को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक फसल लगाने की आवश्यकता होती ह, तो कृषि विभाग द्वारा इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है. किसानों की स्थानीय परिस्थितियों, मिट्टी एवं मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त वैकल्पिक फसलों के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन, आवश्यक सलाह एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराने पर भी विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है.

English Summary: bihar flood affected farmers crop damage assessment compensation alternative crops vijay kumar sinha Published on: 10 September 2026, 12:49 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News