1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

कब जारी होगी 24वीं किस्त? तारीख को लेकर ताजा अपडेट, जानें स्टेटस चेक करने का आसान तरीका..

PM Kisan Yojana Update: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको 23वीं किस्त का पैसा मिल चुका है. अब आप 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकती है. योजना की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आइए आगे इस लेख में जानें..

KJ Staff
KJ Staff
pm kisan
पीएम किसान योजना 24वीं किस्त को लेकर ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के किसानों की आर्थिक रुप से मदद करने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. ऐसे में हर किसान भाई, बहन की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार इस किस्त का पैसा बैंक खातों में जारी करेंगी,क्योंकि इस मदद से किसान खाद, बीज की खरीद कर लेते हैं, जिससे लागत में सहायता मिल जाती है और आमदनी में इजाफा होने की संभावना बढ़ जाती है.

सालाना कितने राशि की मदद मिलती है? 

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में की थी, तब से छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है तीन किस्तों में इस प्रकार- 

  • अप्रैल से जुलाई: 2,000 रुपये

  • अगस्त से नवंबर: 2,000 रुपये

  • दिसंबर से मार्च: 2,000 रुपये

इसी प्रकार सरकार इस कल्याणकारी योजना के तहत किसानों के खातों में तीन किस्तों में राशि जारी करती है.

PM Kisan Beneficiary Status ऐसे चेक करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि कैसे किस्त का स्टेटस चेक करें, तो बिल्कुल भी टेंशन न लें इस आसान तरीके से करें ऑनलाइन स्टेटस चेक-

  • सबसे पहले लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

  • इसके बाद लाभार्थी Know Your Status विकल्प को सलेक्ट करें.

  • उसके बाद किसान रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज कर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें.

  • इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद स्क्रीन पर आपका स्टेटस नजर आ जाएगा. 

24वीं किस्त कब जारी होगी?

देश के हर किसान बहन-भाई की नजर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर है कि कब सरकार इसे जारी करने का ऐलान करेंगी. इसी के चलते सरकार की ओर से किस्त को जारी करने की किसी तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के आखिरी दिनों या नवंबर के पहले हफ्ते में किस्त जारी की जा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pm Kisan 24th Installment Date Status Check Update 2026 Published on: 15 September 2026, 03:19 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News