1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में 20 हजार रुपए व अन्य कई लाभ किशोरियों को मिलेंगे

झारखंड सरकार ने किशोरियों के लिए Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojna शुरू की है, जिसके तहत उन्हें कई आर्थिक मदद व अनुदान मिलेगा…

लोकेश निरवाल
लोकेश निरवाल
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana

सरकार लोगों की आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए कई तरह की विभिन्न योजनाओं को बनाती रहती है. इसी क्रम में झारखंड सरकार भी राज्य की किशोरियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाई है. जिसके तहत किशोरियों को कई लाभ प्राप्त होंगे. तो आइए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojna) के बारे में विस्तार से जानते हैं...

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य

  • बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना.

  • आर्थिक तौर पर शादी ब्याह के लिए मदद करना.

  • लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना व उनके भविष्य को उज्जवल करना.

  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना.

  • किशोरियों के स्वास्थ्य एवं वैयक्तिक स्वच्छता में सहायता करना.

12वीं के बाद मिलेगा लाभ (Benefits will be available after 12th)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की बजाए दिया जाएगा. सुकन्या योजना में लड़कियों को लाभ आठवीं क्लास से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को दिया जाता है, लेकिन इसमें स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा झारखंड सरकार की इस योजना में बालिकाओं को कई तरह के आर्थिक लाभ भी प्राप्त होंगे.

अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, ताकि आपकी बेटी का भविष्य आगे चलकर उज्जवल बन सके. तो इसके लिए आपको आपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर संपर्क करना होगा. जहां से आप सरलता से आवेदन कर पाएंगे.

इतनी मिलेगी राशि

कक्षा (class)

अनुदान राशि

आठवीं और नौवीं क्लास

2500 रुपये

10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास

5000 रुपये

12वीं पास होने पर (18-19 वर्ष की आयु पर)

20 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान

English Summary: Adolescent girls will get 20 thousand rupees and many other benefits under Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Published on: 10 October 2022, 01:51 IST

Like this article?

Hey! I am लोकेश निरवाल . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News