1. Home
  2. सरकारी योजनाएं

गन्ने की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत, बीज खरीदने पर मिलेगी सरकारी सब्सिडी, जानें आवेदन की अंतिम तारीख और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Sugarcane Scheme: देश के किसानों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिल रही है. अब देश में रबी सीजन की फसलों की तैयारी में किसान भाई व्यस्त है. ऐसे में बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को राहत की खबर दी है कि गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को गन्ना बीज मिलेंगे मुफ्त. आगे जानें कैसे मिलेगा फ्री बीज का लाभ…

KJ Staff
KJ Staff
sugarcane
गन्ना किसानों को मिलेंगे फ्री गन्ना बीज (Image Source-AI generate)

देश में गन्ने की पैदावार बड़े पैमाने पर की जाती है और यह एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती लगभग हर किसान करता है, क्योंकि गन्ने की खेती करने पर किसानों को बड़ा मुनाफा होने की संभावनाएं बनी रहती है. इसी को देखते हुए बिहार सरकार बीज विकास योजना के तहत राज्य के किसानों को अपने खेतों में गन्ने की पैदावार करने पर मुफ्त गन्ने के बीज प्रदान कर रही हैं. अगर आप भी इस सरकारी मदद का फायदा उठाना चाहते हैं तो लेख को पूरा पढ़ें.

कितनी एकड़ की जमीन पर कर सकते हैं आवेदन?

बीज विकास योजना किसानों के लिए फायदें का सौंदा साबित हो सकती है, जिसके तहत किसानों को बड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि खेती करने के दौरान किसानों को बीज और खाद खरीदने में काफी खर्च करना पड़ता है. ऐसे में किसानों के लिए ये सरकारी मदद किसी राहत से कम नहीं. अगर आप बिहार के गन्ना किसान है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस योजना में  एक किसान अधिकतम पांच एकड़ जमीन के लिए आवेदन कर सकता है. 

इसके अलावा, प्रति एकड़ अधिकतम 25 क्विंटल गन्ना बीज का प्रावधान किया गया है. यानी की इसका मतलब है कि किसान अपनी खेती के रकबे के अनुसार गन्ने के बीज की आवश्यकता दर्ज कर सकते हैं

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है?

अगर आप भी बिहार सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी कागजात तैयार कर लें, जिनमें शामिल है-

  • कृषि विभाग का डीबीटी किसान पंजीकरण नंबर.

  • गन्ना उद्योग विभाग का गन्ना किसान पंजीकरण संख्या.

  • जमीन की अद्यतन लगान रसीद या एलपीसी.

  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर.

  • खेती से संबंधित जमीन का विवरण.

आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

अगर आप बिहार सरकार की बीज विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, तो अंतिम तिथि 16 नवंबर तक अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर दें. इसके साथ राज्य के किसान भाई आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ें, ताकि अनुदान में कोई रुकावट नहीं आए.

कैसे करें योजना में आवेदन?

बिहार के गन्ना किसान इस योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाना यानी की मुफ्त गन्ना बीज प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप गन्ना उद्योग विभाग के आधिकारिक केन केयर पोर्टल https://ccs.bihar.gov.in/ पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं और योजना का फायदा उठा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Bihar Sugarcane Seed Subsidy 2026 Apply Online Before November Published on: 13 November 2026, 11:49 IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News