आज के समय में किसानों से लेकर हर व्यक्ति का बस यह सपना होता है कि अपना खुद का कोई करोबार हो, ताकि वह उससे जुड़कर बड़ा मुनाफा कमा सकें. ऐसे में मुर्गी पालन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है और इस करोबार की खास बात यह है कि इसकी शुरुआत करने के लिए सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है और अनुदान के साथ लोन भी मुहैया करा रही है. आइए जानें कैसे.
कितना मिलेगा अनुदान?
अगर आप भी मुर्गी पालन करने का विचार बना रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है और पोल्ट्री फार्म बिजनेस की शुरुआत कर आप बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. साथ ही आपको बता दें कि पशुपालन विभाग की ओर से पोल्ट्री विकास नीति संचालित की जा रही है, जिसके तहत 10 हजार मुर्गियों की क्षमता वाली यूनिट स्थापित करने के लिए करीब 99.56 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है. ऐसे में योजना के तहत 70 प्रतिशत तक बैंक ऋण और 5 साल तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिल सकता है.
किसानों को कितनी राशि देनी होगी?
आज के समय में पोल्ट्री फार्म किसानों से लेकर हर व्यक्ति कर रहा है, क्योंकि यह एक ऐसा करोबार है, जिसमें 12 महीनों तक मुनाफा होता है. ऐसे में अगर आप इस करोबार की शुरुआत 10 हजार मुर्गियों की क्षमता वाली एक यूनिट स्थापित करने पर करते हैं, तो लगभग 99.56 लाख रुपये खर्च होंगे. इसमें करीब 70 लाख रुपये बैंक से ऋण के रूप में आपको मिल सकता है और बाकी राशि 30 लाख रुपये की लाभार्थी को खुद लगानी होगी.
कहां करें आवेदन और क्या है जरुरी दस्तावेज?
अगर आप भी इस मुनाफे वाले बिजनेस को शुरु करने की सोच रहे हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय या मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.
इसके अलावा, इच्छुक लाभार्थी इस योजना में अप्लाई करने से पहले इन सभी दस्तावेजों को तैयार करके रख लें, जिनमें शामिल है- आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी और प्रस्तावित पोल्ट्री फार्म के लिए चयनित भूमि की खसरा-खतौनी.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments