1. Home
  2. ख़बरें

यूपी में विशेष रोजगार सप्ताह, ग्रामीण श्रमिकों को मिलेगा काम, पूरी खबर पर नजर डालें..

UP Employment Week 2026: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह आयोजित करने जा रही है, जिसके तहत इलाके के बेरोजगार लोगों को रोजगार प्रदान कराएं जाएंगे. आइए पूरी खबर पर नजर डालें…

KJ Staff
up news
यूपी रोजगार सप्ताह (Image Source-AI generate)

आज के समय में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है उसी तरह से लोगो की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में यूपी सरकार ने ग्रामीण लोगों को राहत देते हुए विशेष अभियान 'विकसित भारत-जी राम जी योजना' की शुरूआत करने जा रही है, जिसके तहत माध्यम से अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को रोजगार प्रदान किए जाएंगे. ऐसे में उन लोगों को मदद मिलेगी जो गरीब और बेरोजगार घूम रहे हैं और आर्थिक रुप से कमजोर हैं.

कब से शुरु होगा रोजगार सप्ताह?

यूपी सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग ने रोजगार सप्ताह को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके तहत 21 नवंबर से ही विभिन्न कार्य शुरू करा दिए जाएंगे. दरअसल, कृषि कार्यों को देखते हुए 1 से 20 नवंबर तक योजना के तहत काम रोक दिए गए हैं. इस अवधि में आगामी रोजगार गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी, ताकि अभियान शुरू होते ही श्रमिकों को काम मिल सके.

375 कार्यों में से होगा रोजगार देने वाले कामों का चयन

अभियान 'विकसित भारत-जी राम जी योजना' के तहत अनुमन्य 375 कार्यों में से ऐसे कार्यों का चयन किया जाए, जिनसे अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिल सके. इसके साथ ही जल संरक्षण, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी.

आजीविका मिशन के कार्यों पर भी रहेगा जोर

विशेष रोजगार सप्ताह के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्यों को भी शामिल किया जाएगा. सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ स्थायी संसाधनों का विकास करना है, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके.

ड्रोन से होगी कार्यों की निगरानी

रोजगार सप्ताह के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी लागू की जाएगी. काम शुरू होने से पहले संबंधित स्थलों की फोटो और वीडियो तैयार किए जाएंगे. इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से भी कार्यों की निगरानी की जाएगी. साथ ही श्रमिकों को समय पर काम उपलब्ध कराने के लिए ई-मस्टर रोल जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, कार्यों की नियमित निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारियों को सौंपी जाएगी. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: UP Employment Week November Rural Labourers Job Opportunities Published on: 13 November 2026, 12:39 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News