1. Home
  2. ख़बरें

वायु प्रदूषण से रबी फसलों पर बढ़ता खतरा! जानें गेहूं, सरसों और चने की फसल पर असर और बचाव के उपाय

बढ़ता वायु प्रदूषण रबी फसलों के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है. ओजोन और PM2.5 जैसे प्रदूषक गेहूं, सरसों और चने की वृद्धि, उपज और गुणवत्ता प्रभावित कर सकते हैं. किसानों को नियमित फसल निगरानी, संतुलित पोषण, पर्याप्त सिंचाई और विशेषज्ञों की सलाह से उचित प्रबंधन उपाय अपनाने चाहिए.

KJ Staff

भारत में बढ़ता वायु प्रदूषण कृषि क्षेत्र के लिए एक नई चुनौती बनकर उभर रहा है. विशेष रूप से मौजूदा रबी सीजन के दौरान फसलों के स्वास्थ्य और कृषि उत्पादकता पर इसके प्रभाव को समझना और भी महत्वपूर्ण हो गया है. इस विषय पर पारिजात इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक केशव आनंद ने अपना उद्योग का दृष्टिकोण साझा करते हुए बताया कि भारत की कृषि के लिए वायु प्रदूषण एक अतिरिक्त तनाव कारक के रूप में उभर रहा है, जिसका प्रभाव केवल प्रदूषण के मौसमी दौर तक सीमित नहीं है. मौजूदा रबी सीजन के दौरान गेहूं, सरसों और चना जैसी फसलों पर विशेष रूप से नजर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि इस अवधि में ये फसलें अपनी वृद्धि के महत्वपूर्ण चरणों से गुजरती हैं.

जमीन के निकट मौजूद ओजोन गैस पौधों की पत्तियों में मौजूद रंध्रों (Stomata) के माध्यम से प्रवेश करती है, जिससे पत्तियों के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है और प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की प्रक्रिया प्रभावित होती है. वहीं, PM2.5 जैसे सूक्ष्म कण पत्तियों की सतह पर जमकर पौधों की आवश्यक जैविक गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं. इन तनावों के कारण फसलों की वृद्धि कमजोर हो सकती है, दानों का विकास प्रभावित हो सकता है और अंततः उपज एवं गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है.

यह चिंता तब और बढ़ जाती है, जब वायु प्रदूषण के साथ नमी की कमी और मौसम में उतार-चढ़ाव जैसी परिस्थितियां भी मौजूद हों. ऐसी स्थिति में फसलों की सुरक्षा के लिए समय पर निगरानी और लक्षित उपाय अपनाना आवश्यक है. किसानों को पत्तियों पर नुकसान के लक्षण, पौधों की कमजोर वृद्धि तथा कीटों और रोगों के बढ़ते प्रकोप पर नजर रखनी चाहिए. यदि इसके परिणामस्वरूप द्वितीयक कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ता है, तो आगे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आवश्यकता के अनुसार अनुशंसित फफूंदनाशकों और कीटनाशकों का प्रयोग किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, संतुलित पोषण, पर्याप्त सिंचाई और उपयुक्त बायोस्टिमुलेंट्स का उपयोग भी फसल और तनाव की परिस्थितियों के अनुसार उनकी प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में सहायक हो सकता है.

English Summary: air pollution impact on rabi crops wheat mustard chickpea and protection measures Published on: 12 November 2026, 11:28 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News