1. Home
  2. खेती-बाड़ी

सर्दियों में मशरूम की इन 3 किस्मों की करें खेती, कम लागत में होगा तगड़ा मुनाफा!

Mushroom Farming: अगर आप किसान है और घर बैठे अच्छी इनकम करना चाहते हैं, तो मशरुम फार्मिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. अगर किसान नवंबर से फरवरी के बीच में मशरुम की पैदावार करते हैं, तो बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. आइए जानें कौन-सी मशरुम से तगड़ी पैदावार मिल सकती है और कितना मुनाफा हो सकता है…

KJ Staff
mushroom
मशरुम की इन किस्मों की पैदावार करें और कमाएं बड़ा मुनाफा (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसान भाई ऐसी फसलों की ओर तेजी से बढ़ रहे, जो कम समय और कम मेहनत में तैयार होकर किसानों के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन रही है. हम बात कर रहे मशरुम की जिसकी पैदावार कर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस रबी सीजन मशरुम की खेती करने का विचार बना रहे हैं, तो यह विकल्प आपके लिए सही साबित हो सकता है. आइए जानें इन 3 मशरुम की बेहतरीन किस्मों के बारे में विस्तारपूर्वक-

1. व्हाइट बटन मशरूम (DMR-Button-NBS-5)

भारत के घरेलू मशरूम बाजार में व्हाइट बटन मशरूम (Agaricus bisporus) की हिस्सेदारी 70% से भी अधिक है. पारंपरिक रूप से, स्थानीय उत्पादकों को मौसम के बदलते तापमान और कमजोर बीजों के कारण फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ता था. इस आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए, आईसीएआर-डीएमआर ने DMR-Button-NBS-5 विकसित किया, जो देश में प्रीमियम बटन मशरूम की खेती के लिए नया मानक बन चुका है. 

खासियत

  • अगर इस किस्म की खासियत यह है कि यह गोल, घने और बर्फ जैसे सफेद होते हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

  • व्हाइट बटन मशरूम की किस्म से किसान प्रति बैग से औसतन 1 से 3 किलोग्राम तक मशरूम प्राप्त कर सकते हैं.

2. मिल्की मशरूम (DMR-Milky-985)

अगर आप मशरुम की खेती करने की सोच रहे हैं और आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि इस किस्म का चुनाव करें तो आपके लिए ऐसे में मिल्की मशरूम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

चूंकि बटन मशरूम के लिए ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है, इसलिए आईसीएआर ने भारत के गर्म इलाकों में मशरूम की खेती को संभव बनाने के लिए मिल्की मशरूम (Calocybe indica) पर शोध किया. यानी की दक्षिण और तटीय भारत के गर्म और आर्द्र (humids) मैदानी इलाकों के लिए यह किस्म बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

खासियत

  • मिल्की मशरूम रंग और रूप की बात करें तो यह पूरी तरह से दूध जैसा सफेद, मजबूत, गूदेदार और छाते के आकार का होता है, जो इस किस्म को अन्य किस्म से अलग दिखाता है.

  • इसके अलावा, मिल्की मशरूम के आकार की बात कर तो इसकी टोपी (Cap) का व्यास 10 से 14 सेंटीमीटर तक होता है और इसका तना लगभग 10 सेंटीमीटर लंबा, घना और मांसल होता है. वहीं, इसकी स्वाद और बनावट की बात करें, तो इसका स्वाद हल्का मीठा और रेशेदार होता है, और इसकी शेल्फ लाइफ (Shelf life) अन्य मशरूमों की तुलना में काफी अच्छी होती है.

3. शिटाके मशरूम (DMR-Shiitake-38)

शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने वाले सुपरफूड्स की मांग के कारण औषधीय मशरूम का बाजार तेजी से बढ़ा है. इस मांग को भांपते हुए, आईसीएआर ने प्रीमियम जापानी शिटाके मशरूम (Lentinula edodes) को भारतीय कृषि-जलवायु के अनुकूल बनाते हुए DMR-Shiitake-38 को सफलतापूर्वक विकसित किया है.

खासियत

  • शिटाके मशरूम इस उन्नत किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के ICAR-खुम्ब अनुसंधान निदेशालय (DMR), सोलन द्वारा विकसित किया गया है, जो विशेष रूप से भारतीय जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल है. 

  • अगर इस किस्म के आकार की बात करें, तो इस मशरूम का ऊपरी हिस्सा (Cap) गोलाकार और आकर्षक गहरे भूरे रंग का होता है, जिस पर सफेद धब्बे बिखरे होते हैं। इसका औसत वजन 40 से 45 ग्राम होता है, जो इसे अन्य किस्मों से अलग दर्शाता है.

  • मशरुम की इस किस्म से किसान अत्यधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं. किसान लकड़ी के बुरादे (Sawdust) पर खेती करने पर यह प्रति 100 किलोग्राम गीले माध्यम से 31 से 40 किलोग्राम तक ताज़ा मशरूम का भारी उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Winter Mushroom Farming 3 Best Varieties Low Investment High Profit Published on: 09 November 2026, 05:18 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News