1. Home
  2. खेती-बाड़ी

जानिए रंग बदलने वाली सब्जियों के बारे में

दुनिया में कईं तरह की अद्भुत फल और सब्जियां पाई जाती हैं। हर संब्जी की अपनी खासियत होती है. इसी कड़ी में खास बात यह है कि आजकल केवल पत्तियां ही रंग नहीं बदलती बल्कि कई तरह की सब्जियां भी आसानी से रंग बदलने लगती है। रंग बदल जाने के बाद इन सब्जियों के पौष्टिक तत्व में भारी बदलाव आ जाते हैं और ये ज्यादा स्वादिष्ट भी हो जाती है। तो आइए जानते हैं वे कौन सी सब्जियां है जो अपना रंग और रूप बदलने में माहिर है

किशन

दुनिया में कईं तरह की अद्भुत फल और सब्जियां पाई जाती हैं। हर संब्जी की अपनी खासियत होती है. इसी कड़ी में खास बात यह है कि आजकल केवल पत्तियां ही रंग नहीं बदलती बल्कि कई तरह की सब्जियां भी आसानी से रंग बदलने लगती है। रंग बदल जाने के बाद इन सब्जियों के पौष्टिक तत्व में भारी बदलाव आ जाते हैं और ये ज्यादा स्वादिष्ट भी हो जाती है। तो आइए जानते हैं वे कौन सी सब्जियां है जो अपना रंग और रूप बदलने में माहिर है-

1. नारंगी और गुलाबी गोभी

फूल गोभी एक विशेष प्रकार की सब्जी है। इसमें गुलाबी रंग का एंटीऑक्सीडेंट  एंथोसियनन होने के कारण आता है। यह तत्व लाल पत्ता गोभी और रेड वाइन में भी पाया जाता है। नारंगी रंग इसमें बीटा कारोटिन के चलते आता है। इंसान के शरीर में जाने के बाद ये विटामिन में बदल सकता है।

ये भी पढ़ें -  घर के छत पर सब्जियां उगाने के लाभ और विधि

2. नीला मक्का

दक्षिणी पश्चिमी अमेरिका और मेक्सिको में नीला मक्का काफी मात्रा में उगया जाता है। कईं बार दूसरी जगहों पर भी कुछ मक्के नीले पड़ जाते है। मक्के में ये नीला रंग एंथओसियानन के चलते आता है। नीले रंग के मक्के में यह वर्णक हमेशा पाया जाता है। इसमें पीले मक्के के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है।

3. सुनहरी जुकिनी

पहाड़ी क्षेत्र में पाई जाने वाली किस्म को जुकिनी कहा जाता है। आमतौर पर यह पूरी तरह से हरी होती है। लेकिन जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू हो जाता है वैसे ही इस किस्म का रंग पीला सुनहरा होना शुरू हो जाता है

4. कलेजी गाजर

वैसे तो सर्दी में आने वाली गाजर का रंग पूरी तरह से लाल होता है। पतझड़ के दौरान इसमें दूसरे किस्म के वर्णक विकसित होने लगते है। कई बार इसका रंग पीला और कलेजी जैसा हो जाता है।

ये भी पढ़ें - खेत नहीं, छत पर उग रही है ऑर्गेनिक सब्जियां

5. बैंगनी आलू

वैसे तो बैंगनी आलू मुख्य रूप से पेरू और बोलेविया की फसल है। जमीन में फाइटोकेमिकल्स ज्यादा मौजूद हो तो आम आलू भी इसे सुखाकर बैंगनी रंग अपना सकता है। इस तरह से ये काफी आकर्षक होता है।

English Summary: Know about color changing vegetables Published on: 19 January 2019, 05:10 PM IST

Like this article?

Hey! I am किशन. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News