1. Home
  2. कंपनी समाचार

चारा वर्ग की फसलों के लिए Nutritop® ब्रांड लांच, किसानों को होगा दोगुना मुनाफा

कृषि क्षेत्र के विकास को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सके. मौजूदा वक्त में किसानों के लिए खेती को आसान बनाया जा रहा है. इसके लिए बाजार में कई कंपनियां लगातार कार्य कर रही हैं. कई कंपनिया हैं, जो किसानों को खेती के लिए ऐसे बीज उपलब्ध कराती है, जो फसल की अच्छी उपज दे.

कंचन मौर्य
Hybrid Fodder Jowar
Hybrid Fodder Jowar

कृषि क्षेत्र के विकास को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सके. मौजूदा वक्त में किसानों के लिए खेती को आसान बनाया जा रहा है. इसके लिए बाजार में कई कंपनियां लगातार कार्य कर रही हैं. कई कंपनिया हैं, जो किसानों को खेती के लिए ऐसे बीज उपलब्ध कराती है, जो फसल की अच्छी उपज दे.

इसमें शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी शामिल है. यह कंपनी किसानों के बीच अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए जानी जाती है. यह कंपनी वर्ष 1991 में किसान समुदाय को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ अस्तित्व में आई.

इस कंपनी द्वारा मजबूत उत्पाद अनुसंधान और विकास (R&D), उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण टीम द्वारा विकसित और उत्पादित किए जाते हैं. यह वर्ष 2001 में भारत सरकार से अनुसंधान एवं विकास प्रमाणपत्र (R&D) प्राप्त करने वाली उत्तरी भारत की पहली कंपनी भी है. इसके अलावा, कंपनी के पास कई प्रकार की फसलें हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया है.

इसी तर्ज पर आगे बढ़ते हुए, कंपनी अब न्यूट्रीटॉप ® ब्रांड के साथ फोरेज सेगमेंट में कदम रख रही है. हाइब्रिड चारा ज्वार, हाइब्रिड चारा बाजरा और हाइब्रिड चारा मक्का आगामी गर्मी और खरीफ मौसम से उत्पाद उपलब्ध होंगे.

हाइब्रिड चारा ज्वार

  • न्यूट्रीटॉप गोल्ड (Nutritop Gold)

  • न्यूट्रीटॉप व्हाइट (Nutritop White)

  • न्यूट्रीटॉप मिश्री (Nutritop Misri)

हाइब्रिड चारा बाजरा

  • NT-31B

  • NT-33B

हाइब्रिड चारा मक्का

  • NT-006

इसके अलावा उत्पाद भी जोड़े जाएंगे, जो कि अगले रबी सीजन से किसानों को उपलब्ध होंगे. अगर  खेत की फसलें, सब्जी की फसल, चारा फसलें और उत्पादों से संबंधित जानकारी चाहिए, तो (https://shaktivardhakhspl.com/) पर विजिट कर सकते हैं.

English Summary: Nutritop® brand launch for fodder category of crops Published on: 22 December 2021, 05:25 PM IST

Like this article?

Hey! I am कंचन मौर्य. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News