1. Home
  2. मौसम

दिल्ली-NCR समेत 20 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें 20 सितंबर तक का मौसम का हाल..

Weather News: दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए हुए है और तेज हवाओं का चलना जारी है और पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 20 सितंबर तक कई राज्यों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है. जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल..

KJ Staff
weather
देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानें (Image Source-AI generate)

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है और 15 सिंतबर यानी की आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं और इस दौरान IMD ने इन इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-NCR में आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है और इस दौरान मौसम विभाग IMD ने सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की या बहुत हल्की बारिश और 15 किमी/घंटा तक गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. ऐसे में राजधानी में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की आशंका है. यानी की दिल्ली-NCR के लोगों को तेज गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी.

वहीं,  हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 14-15 सितंबर तथा 18-20 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है. वहीं, 16 और 17 सितंबर को इन क्षेत्रों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान और मध्य भारत में भी मौसम रहेगा सक्रिय

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 14 से 20 सितंबर तक और पश्चिमी राजस्थान में 14 से 18 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 14 से 16 सितंबर और पूर्वी राजस्थान में 14 से 17 सितंबर के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है.

मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है. 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई इलाकों में बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 से 20 सितंबर और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 20 सितंबर तक बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

बिहार समेत पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट

बिहार में 14-15 और 18-20 सितंबर को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि 16-17 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. झारखंड में 14 से 20 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा ओडिशा के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. ओडिशा में 14 से 18 सितंबर और 19-20 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार में 16 से 20 सितंबर के बीच गरज-चमक, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

पश्चिम भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा. 14 से 16 सितंबर के बीच कोंकण और गोवा में तथा 14-15 सितंबर को गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर को गुजरात में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. सौराष्ट्र और कच्छ में 14-15 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है. मध्य महाराष्ट्र में भी 14 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में भी जारी रहेगा बारिश का दौर

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में 14 से 20 सितंबर तक बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 15 से 19 सितंबर के बीच कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रह सकता है. 14 सितंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में आंधी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेलंगाना में 14 और 18-19 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Weather Update Heavy Rain Alert 20 States Delhi-Ncr Imd Weather Forecast Published on: 15 September 2026, 10:04 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News