1. Home
  2. मौसम

मौसम ने लिया यूर्टन! दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने दी चेतावनी..

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कल शाम से राजधानी में तेज हवाओं के साथ रात में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 5-6 मई तक पूर्वोत्तर भारत में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश के होने की संभावना जताई है.

KJ Staff
weather
दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम करवट लें रहा है कई राज्यों में बारिश हो रही है, तो कहीं आंधी-तूफान आ रहे हैं. यानी की मई के महीने में लोगों को लू का सामना कम करना पड़ा. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, बिहार और राजस्थान में ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग IMD ने 5 और 6 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में तेज़ हवाओं साथ आंधी-तूफ़ान होने की संभावना जताई है. आइए आगे इसी क्रम में जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

दिल्ली, पंजाब और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर पश्चिम भारत में मौसम करवट लें चुका है और कई राज्यों में तेज बौछारें देखने को मिली. मौसम विभाग  IMD ने 10-11 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे राज्य के लोगों को तेज झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका

पहाड़ी राज्यों में मानसून दस्तक दें चुका है, जिसके चलते मौसम विभाग IMD ने 10-11 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज, बिजली कड़कने के साथ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश-बर्फ़बारी होने की संभावना है. वहीं, इन इलाकों में तेज़ हवाओं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से  60 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ चलने की आशंका है, जिससे तापमानन में 4-6°C की क्रमिक वृद्धि होने की पूरी संभावना है.

पश्चिम बंगाल, बिहार और अंडमान में तेज़ हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 9 तारीख के बीच और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 7 मई से 10 मई के बीच, गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की काफी व्यापक से व्यापक संभावना है.

इसके अलावा, IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5 और 6 तारीख को बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7 से 11 तारीख के बीच और झारखंड और ओडिशा में 6 मई से 11 मई के बीच गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की छिटपुट से काफी व्यापक आशंका है.

IMD की पश्चिमी राजस्थान में लू की चेतावनी

देशभर में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं  पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत तक में प्री-मानसून ने दस्तक दें दी है. इन क्षेत्रों में तेज बारिश को होना जारी है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में लोगों को तेज भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने भी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 9 से 11 तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Update Heavy Rains Delhi-Ncr Heatwave Western Rajasthan Published on: 06 May 2026, 11:18 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News