सिंतबर का महीना खत्म होने को हैं और मौसम फिर एक बार देशभर करवट लेता नजर आ रहा है. इस दौरान कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिमी तट और दक्षिणी प्रायद्वीपीय राज्यों तक कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम की पूरी अपडेट आगे जानें.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर एक बार यूर्टन ले लिया है और इस दौरान राजधानी में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. भारतीय मौसम विभाग IMD ने आज भी राजधानी में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं 16 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C–33°C और न्यूनतम तापमान 20°C–22°C के बीच रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का दौर
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है. उत्तराखंड में 27 और 28 सितंबर को भी ऐसी मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं 28 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 27 सितंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई है.
मध्य भारत में कई दिनों तक बारिश
मध्य भारत के कई राज्यों में भी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 से 30 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, विदर्भ में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 30 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर को गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है.
बिहार समेत पूर्वी भारत में बारिश और तेज हवाएं
पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. 27 से 29 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और बारिश की संभावना है. बिहार में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम रहेगा सक्रिय
पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. अरुणाचल प्रदेश में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27-29 सितंबर तथा 1-3 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग IMD के अनुसार 30 सितंबर को असम और मेघालय समेत नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों से लेकर व्यापक क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 30 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. वहीं 29-30 सितंबर को पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश की भी आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह
Share your comments