1. Home
  2. मौसम

मौसम का बदला मिजाज! कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट..

Weather Update: दिल्ली-NCR में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है और इस दौरान राजधानी में सुबह-शाम ठंडी हवाओं का चलना जारी है. ऐसे में अक्टूबर के मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास दिला दिया है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिणी भारत में भारी बारिश का होना जारी है. आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज..

KJ Staff
weather
मौसम ताजा खबर (Image Source-AI generate)

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है. कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं तेज आंधी-तूफान ने कई राज्यों में आफत मचाई हुई है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने  दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में 16 से 22 अक्टूबर के बीच बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इस दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कुछ दिनों तक बहुत भारी बारिश की आशंका है. आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट लें ली है और इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C के बीच और न्यूनतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रहने की संभावना है. ऐसे में सुबह-शाम तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा. इसी के चलते इलाके के लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है.

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 16 से 22 अक्टूबर के बीच तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में व्यापक से लेकर काफी व्यापक बारिश हो सकती है. वहीं, 19 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 16 से 18 अक्टूबर और फिर 20 से 22 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है. 

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में मौसम अपना रंग बदलता हुआ नजर आ रहा है और कई इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 18- 22 अक्टूबर को छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी राजस्थान में 16 और 17 अक्टूबर को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के मौसम में इस सप्ताह किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग इलाकों में मौसम की स्थिति बदल सकती है. ऐसे में लोगों को अपने क्षेत्र के ताजा मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम

देश के कई इलाको में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान बारिश के बीच कुछ क्षेत्रों में गर्मी और उमस भी परेशानी बढ़ा सकती है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार कोंकण और गोवा में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में लंबे समय तक रहने से बचने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Rain Hailstorm Warning Several Sates Published on: 17 October 2026, 10:37 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News