1. Home
  2. मौसम

यूपी से बिहार बारिश की आफत! इन 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Alert: जुलाई के महीने में मानसून ने ऐसी दस्तक दी है कि दिल्ली-NCR समेत यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश ने आफत खड़ी कर दी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. जानें ताजा अपडेट..

KJ Staff
weather
IMD ने 20 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान ,बारिश का अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

देशभर में मानसून की एंट्री होने के बाद तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है औपर इस दौरान काफी हद तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने 10 जुलाई यानी की आज भी कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में IMD ने कुछ क्षेत्रों के लोगों के लिए सावधानी बरतने की चेतावनी जारी कर दी है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-NCR में मौसम लगातार रंग बदलता नजर आ रहा है कभी तेज गर्मी महसूस होती है, तो कभी तेज बारिश हो रही है. ऐसे में इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. सुबह या दोपहर से पहले कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है. इस दौरान इलाके का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C–35°C और 22°C–24°C के बीच रहने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश अगले 5 दिनों मौसम का हाल?

उत्तर-पश्चिम पहाड़ी राज्यों में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है और इस दौरान तापमान में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 9-12 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और 9-15 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, 9-15 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में छिटपुट जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

यूपी, राजस्थान, पंजाब में छिटपुट बारिश की आशंका

दिल्ली से यूपी तक में बारिश ने आफत मचाई हुई है और इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग ने 9-15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार इस दौरान तापमान में बदलाव होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

बिहार, बंगाल, सिक्किम में आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट जारी
पूर्वी भारत में जुलाई के महीने में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बिहार, ओडिशा में 9-15 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 10-15 जुलाई गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल 9-10 जुलाई और झारखंड 9-13 जुलाई में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में झमाझम बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम ने यूर्टन ले लिया है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 9-15 जुलाई में व्यापक रूप से या काफी बड़े इलाके में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. वहीं, IMD के मुताबिक 9-15 जुलाई के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Orange Alert Heavy Rain Storm 20 States Up Bihar Published on: 10 July 2026, 10:30 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News