1. Home
  2. मौसम

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम! IMD ने पूर्वी भारत समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली भारी बारिश का अलर्ट किया जारी..

Weather Update: देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है कहीं तेज मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं भूस्खलन की खबर मिल रही है. मानसून ने जुलाई के महीने में अपना कहर बरपा दिया है. भारतीय मौसम विभाग IMD अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.

KJ Staff
weather
IMD ने पूर्वी भारत समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली भारी बारिश का अलर्ट किया जारी (Image Source-shutterstock)

जुलाई के महीने की शुरुआत होते ही कुछ राज्यों में मानसून कहर बनकर गिरा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पंजाब और कच्छ में कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आया. इसी के चलते IMD ने अगले 6-7 दिनों के भीतर कहीं तेज बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है. आइए आगे जानें अपने शहर का मौसम का हाल.

उत्तर-पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार 12 जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद के बड़े इलाकों मे मानसून ने दस्तक दे दी है. इसी दौरान IMD ने 17-18 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 12-18 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

वहीं 12-18 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

मध्य भारत

मध्य भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है हल्की बारिश से इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 12-18 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने होने की संभावना है.

पूर्वी भारत

पूर्वी भारत में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 12-18 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, बिहार में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत बारिश होने की संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत

पूर्वोत्तर भारत में IMD के अनुसार 12-18 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के बड़े इलाकों या पूरे क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है.  इन क्षेत्रों में 12-16 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका है. ऐसे में इन इलाकों के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

वहीं दक्षिणी भारत क्षेत्रों में भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक 12 से 18 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में 12 से 17 जुलाई के दौरान केरल 16-17 जुलाई को लक्षद्वीप 13 से 15 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक और 15-18 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up-Bihar Weather Imd Thunderstorm Lightning Heavy Rain Alert Eastern India check Latest Weather update Published on: 13 July 2026, 10:06 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News