1. Home
  2. मौसम

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज! जानें आपके शहर में बारिश होगी या चलेगी लू

Weather News: देशभर में मौसम ने अपना कहर ढाया हुआ है कहीं लगातार बारिश हो रही है, तो कहीं लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 10-13 मई के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का एक नया दौर आने की संभावना है. आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

KJ Staff
weather
आपके शहर में बारिश होगी या चलेगी लू जानें (Image Source-AI generate)

देश में मौसम लगातार अपने तेवर अलग-अलग दिखा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है और इस दौरान न्यूनतम रात का तापमान 13°C से 19°C के बीच रहा, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं,मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच गया और इस बीच लोगों को तेज झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ा.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है. सुबह-शाम ठंडी हवाएं तो दोपहर में तेज भीषण गर्मी. ऐसे में लोगों को कुछ तो राहत है. वहीं, मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा और हवाओं का चलना जारी रहेगा और इस दौरान तापमान 35°C से 37°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है.

हिमालय क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मौसम करवट लेता रहता है और मौसम विभाग IMD ने भी इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुमान के मुताबिक 11-13 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, में बारिश का एक और नया दौर शुरू होने की संभावना है. इस दौरान, कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आने की आशंका है, साथ ही कुछ जगहों से लेकर काफ़ी बड़े इलाके तक हल्की से मध्यम बारिश–बर्फ़बारी हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका

उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं कहीं तेज गर्मी तो कहीं तेज बारिश. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने 11 से 13 मई तक. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. इसके चलते इन इलाकों में बारिश का एक और नया दौर शुरू होने की संभावना है. इस दौरान, कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आने की भी उम्मीद जताई है. 

असम, मेघालय सहित अन्य पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भारी बारिश 

पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दें दी है और ऐसे में इलाकों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने असम और मेघालय, साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 9 तारीख तक तेज बारिश होने के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई है.

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 7, 12 और 13 मई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है और असम तथा मेघालय में 12 और 13 मई को भारी बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Issues Rain and Heatwave Alert Check Latest Weather update Published on: 08 May 2026, 11:41 AM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News