1. Home
  2. ख़बरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में “प्रकृति से प्रेरित जलवायु, भविष्य के लिए” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया.

KJ Staff
world environment day
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ

राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के औषधालय परिसर में विश्व प्रर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, भविष्य के लिए विषय पर आधारित क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उपस्थित वि वि के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व प्रर्यावरण दिवस हम सबको जागृत करने का दिन है. 

उन्होंने कहा कि हम लोग पर्यावरण का हिस्सा है. हमारे चारों ओर घिरा परिक्षेत्र प्रर्यावरण है कृषि के क्षेत्र में जो कार्य होता है वह भी प्रार्यावरण से जुड़ा है. जो हमारे भविष्य के लिए अतिआवश्यक है. उन्होंने ने सभी से कहा कि हम लोग मिलकर संकल्प लें कि इसके प्रति हमें जागृत होना है. 

world environment day3
world environment day4

आज के दौर में वातावरण की स्थिति भयावह हो चुका है जिसे बचाने में पौधारोपण की भूमिका अहम होगी. 

उन्होंने ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि जहां भी एक योजना के तहत वृक्ष लगाए वहां के क़तार में एक ही प्रजाति के पौधारोपण किया जाए जिससे वातावरण संतुलित होगा.

उन्होंने ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल वृक्ष लगाना ही नहीं है बल्कि स्वच्छता को बनाए रखना है. इस दौरान कुलपति ने वि वि के परिसर में वृक्षारोपण भी किया संचालन डॉ सत्यप्रकाश ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमण देव सिंह ने किया इस अवसर पर निदेशक, अधिष्ठाता ब्यखयता छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

English Summary: world environment day program organized at dr Rajendra Prasad Central Agricultural University Published on: 05 June 2026, 03:34 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News