अगर आप पशुपालक या फिर किसान है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है. अक्सर देखा जाता है कि किसान और पशुपालकों को तलाश होती है ऐसे छोटे व्यवसाय की जो कम लागत में अच्छा मुनाफा दे सकें. इसी क्रम में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत कर जिसके तहत किसानों को स्वदेशी उन्नत नस्ल की 10 गायों की डेयरी स्थापित करने के लिए लाख रुपये तक का अनुदान मुहैया कराया जा रहा है.
किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रताएं निर्धारित की गई हैं. सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक के पास कम से कम एक एकड़ भूमि होनी चाहिए. इस भूमि का उपयोग डेयरी और चारा उत्पादन दोनों के लिए किया जाएगा.
योजना के अनुसार-
लगभग 0.20 एकड़ भूमि पर डेयरी शेड और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किया जाएगा.
करीब 0.10 एकड़ भूमि पर हरा चारा या चारागाह विकसित करना होगा, जिससे पशुओं को नियमित पौष्टिक चारा उपलब्ध कराया जा सके.
डेयरी यूनिट लगाने पर कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता?
योजना के तहत 10 स्वदेशी गायों की डेयरी स्थापित करने की कुल अनुमानित लागत 23.60 लाख रुपये तय की गई है. इसमें सरकार कुल लागत का 50 प्रतिशत यानी 11.80 लाख रुपये अनुदान के रूप में उपलब्ध कराएगी, जबकि शेष राशि लाभार्थी को स्वयं निवेश करनी होगी. इस आर्थिक सहायता से किसान आधुनिक डेयरी यूनिट स्थापित कर नियमित आय का मजबूत स्रोत बना सकते हैं.
किन स्वदेशी नस्लों की गायों पर मिलेगा लाभ
सरकार ने इस योजना में केवल उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों को शामिल किया है. इनमें प्रमुख रूप से-
-
गिर
-
साहीवाल
-
थारपारकर
शामिल हैं. इन गायों की खरीद उनके मूल प्रजनन क्षेत्रों से कराई जाएगी ताकि लाभार्थियों को बेहतर नस्ल के पशु मिल सकें और दूध उत्पादन अधिक हो. इन नस्लों की गायें कम बीमार पड़ती हैं और लंबे समय तक बेहतर उत्पादन देने के लिए जानी जाती हैं.
योजना का लाभ उठाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
-
आवेदन करने से पहले पात्रता की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें.
-
सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.
-
केवल स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की खरीद ही योजना के तहत मान्य होगी.
-
डेयरी शेड और चारा उत्पादन की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार करनी होगी.
-
आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
सरकार की मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना उन किसानों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो डेयरी व्यवसाय के जरिए अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं. पर्याप्त भूमि, सही योजना और सरकारी सहायता के साथ किसान कम समय में एक सफल डेयरी यूनिट स्थापित कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?
योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों और पशुपालकों को पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान भूमि संबंधी दस्तावेज, पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे. आवेदन की जांच के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments