1. Home
  2. ख़बरें

LPG Price Today: 1 जुलाई से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! एलपीजी उपभोक्ताओं को मिली राहत, जानें क्या है? नए रेट

Gas Cylinder Price: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच देश में काफी चीजों पर मंगाई की मार पड़ी है, जिससे आम जनता की जेब पर काफी असर पड़ा और इसी बीच LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आ रही है कि इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट की है.

KJ Staff
lpg
सस्ता हुआ गैस सिलेंडर (Image Source-shutterstock)

जुलाई के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस बीच LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 तक की कटौती की है, जिससे ढाबा, कैटरिंग और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में में क्या बदलाव किए गए है. आगे इस लेख में पढ़ें..

दिल्ली से पटना तक जानें नए एलपीजी रेट

देश के कई बड़े शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में राहत देखने को मिली है. वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं-

  • दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹942, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,930

  • लखनऊ: घरेलू सिलेंडर ₹979.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹3,052.50

  • कोलकाता: घरेलू सिलेंडर ₹968, कमर्शियल सिलेंडर ₹3,081.50

  • पटना: घरेलू सिलेंडर ₹1,031.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹3,227

  • लेह: घरेलू सिलेंडर ₹1,196.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹3,594.50

इन नई कीमतों का असर खास तौर पर उन कारोबारियों पर पड़ेगा जो रोजाना एलपीजी का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं.

इस साल पहली बार कम हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम

साल 2026 में पहली बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है. इससे पहले लगातार कई महीनों तक इसकी कीमतों में बढ़ोतरी होती रही. दिल्ली में दिसंबर 2025 में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1,580.50 का था. इसके बाद जनवरी 2026 में इसकी कीमत बढ़कर ₹1,691.50 हो गई. फरवरी में यह ₹1,740.50 पर पहुंच गया.

मार्च की शुरुआत में कीमत बढ़कर ₹1,768.50 हुई और 7 मार्च को फिर ₹114.50 की बढ़ोतरी के बाद यह ₹1,883 पर पहुंच गया. अप्रैल में इसकी कीमत ₹2,078.50 हो गई.

सबसे बड़ा झटका मई महीने में लगा, जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब ₹993 की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत सीधे ₹3,071.50 पर पहुंच गई. इसके बाद जून में भी ₹42 की बढ़ोतरी हुई और कीमत ₹3,113.50 हो गई. अब जुलाई में पहली बार इसमें ₹183.50 की राहत दी गई है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कितनी हुई बढ़ोतरी?

जहां कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है.

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹942 में मिलेगा. इसी तरह अन्य शहरों में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं. दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस साल दो बार बढ़ चुके हैं. 7 मार्च 2026 को इसकी कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में सिलेंडर ₹853 से बढ़कर ₹913 का हो गया था. इसके बाद 7 जून को फिर ₹29 की बढ़ोतरी हुई और कीमत ₹942 पर पहुंच गई.

क्या आम लोगों को मिलेगा फायदा?

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी का सीधा लाभ घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा, क्योंकि रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, होटल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस की लागत कम होने से आने वाले समय में खाने-पीने की कुछ सेवाओं की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है.

फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं की नजर अगली मूल्य समीक्षा पर टिकी रहेगी. यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में नरमी जारी रहती है, तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Gas Cylinder Price Cut July -1 Lpg Consumers Get Relief Check Rates Published on: 01 July 2026, 01:54 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News