1. Home
  2. ख़बरें

राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत! सरकार ने बढ़ाई राशन वितरण की अंतिम तारीख, यहां जानें..

Ration Distribution Update: अगर आप भी राशन कार्डधारक है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही आवश्यक है. सरकार ने मुफ्त राशन को लेकर बड़ी अपडेट दी है कि मुफ्त राशन 8 मई को वितरण पूरा न होने कारण, जिन लाभार्थियों को राशन नहीं मिला है उन्हें घबराने की जरुरत नहीं. राशन वितरण की तारीख को सरकार ने आगे बढ़ा दिया है. पढ़ें पूरी खबर..

KJ Staff
ration card
सरकार ने बढ़ाई राशन वितरण की अंतिम तारीख (Image Source-AI generate)

यूपी के राशन कार्डधारकों को राज्य सरकार ने राहत की खबर दी है. उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन वितरण की अंतिम तारीख 8 मई तय गई थी. इस दौरान कई राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पाया था, जिसकों देखते हुए राज्य सरकार ने राहत देते हुए तारीख को आगे बढ़ा दिया. यानी की पात्र लाभार्थी 14 मई 2026 तक अपने हिस्से का खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे. यह फैसला इलाके के लोगों के लिए काफी सहायक रहा, क्योंकि क्षेत्र में ऐसे कई परिवार है, जो सरकार द्वारा मिलने वाले राशन से अपना घर चला रहे हैं.

राशन की दुकानों पर कैसा होगा वितरण?

खाद्य एवं रसद विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि लाभार्थियों को मुफ्त राशन ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाएगा. यानी की लाभार्थियों को सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके अलावा मोबाइल ओटीपी के जरिए भी राशन प्राप्त करने की सुविधा जारी रहेगी. 

बता दें कि सरकार ने यह अहम फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि डिजिटल सत्यापन प्रणाली से पारदर्शिता बनी रहती है और वास्तविक लाभार्थियों तक ही राशन पहुंचता है और इस प्रक्रिया से सरकार को यह लाभ हो रहा है कि फर्जी राशन कार्डों और अनियमितताओं पर रोक लग रही है.

पोर्टेबिलिटी सुविधा का भी मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने राशन कार्डधारकों को यह भी जानकारी दी है कि 14 मई तक लाभार्थियों को पोर्टेबिलिटी सुविधा का लाभ मिलता रहेगा. यानी लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं और राशन वितरण योजना का फायदा उठा सकते हैं.

हालांकि इसके लिए जरूरी है कि संबंधित दुकान पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो. इस सुविधा से खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो कामकाज या अन्य कारणों से अपने मूल क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं.

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

अगर किसी कार्डधारक को राशन वितरण में कोई परेशानी आती है या जानकारी चाहिए तो वह संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक या अधिकारियों से संपर्क कर सकता है. विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

क्षेत्र

हेल्पलाइन नंबर

अलीगंज

8709430838

 

जैथरा

7310891692

अवागढ़ 

8808680198

मारहरा व नगर क्षेत्र एटा

8077075872

निधौलीकलां

9897032538

सकीट

9412709678

शीतलपुर (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी)

7251910000

जलेसर

7455891174

 

समय रहते राशन लेने की अपील

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 14 मई 2026 से पहले अपनी उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचकर राशन अवश्य प्राप्त कर लें. विभाग का कहना है कि तय अवधि के बाद वितरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Up government Extends Ration Distribution last Date Check Details here Published on: 09 May 2026, 01:41 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News