1. Home
  2. ख़बरें

घर बैठे मोबाइल से करें PM उज्ज्वला योजना 3.0 के लिए आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: भारत सरकार महिलाओं और पिछड़े वर्ग के परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम उज्‍ज्‍वला योजना 3.0 जिसके तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं आवेदन. आइए आगे इस लेख में जानें..

KJ Staff
govt scheme
घर बैठे मोबाइल से करें PM उज्ज्वला योजना 3.0 के लिए आवेदन (Image Source-AI generate)

भारत सरकार महिलाओं से लेकर पिछड़ें वर्ग और किसानों के लिए कई लाभकारी सरकारी योजनाएं चला रही है. उन्हीं से एक है  उज्‍ज्‍वला योजना 3.0 जिसकी शुरुआत पिछड़े वर्ग के परिवार की महिलाओं की मदद करने के लिए किया गया है. बता दे इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है. साथ ही यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गई थी. इसका उद्देश्य उन परिवारों तक एलपीजी गैस की सुविधा पहुंचाना है, जो अब तक लकड़ी, कोयला या उपलों पर खाना बनाने को मजबूर थे. योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है. इसके अलावा सरकार रिफिल पर निर्धारित सब्सिडी भी उपलब्ध कराती है, जिससे गैस सिलेंडर कम कीमत पर मिलता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

  •  आवेदन करने वाली महिला भारतीय नागरिक हो.

  •  महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष हो.

  •  परिवार पहले से एलपीजी कनेक्शन धारक न हो.

  •  बीपीएल परिवार या सरकार द्वारा निर्धारित पात्र श्रेणी में शामिल हो.

  •  अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अति पिछड़ा वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं.

  •  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी भी पात्र हैं.

  •  चाय बागान क्षेत्रों, द्वीप और नदी द्वीप क्षेत्रों के पात्र परिवार भी योजना का लाभ ले सकते हैं.

  •  सरकार द्वारा निर्धारित अन्य गरीब परिवार भी आवेदन के पात्र हैं.

आवेदन से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें.

  • आधार कार्ड

  • राशन कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • बैंक खाता संख्या और IFSC कोड

  • बीपीएल प्रमाणपत्र या SECC सूची में नाम

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  •  निवास प्रमाण पत्र (यदि आधार पर वर्तमान पता उपलब्ध नहीं है)

  •  e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज

मोबाइल से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप कुछ आसान ्स में आवेदन कर सकते हैं-

  • मोबाइल में Chrome Browser खोलें.

  • PMUY की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.

  • उसके बाद "Apply for New PMUY Connection" विकल्प पर क्लिक करें.

  • PM Ujjwala Yojana 3.0 कनेक्शन का चयन करें.

  • अपना राज्य और जिला चुनकर आगे बढ़ें.

  • अपने नजदीकी गैस वितरक (Distributor) का चयन करें.

  • मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से सत्यापन पूरा करें.

  • e-KYC प्रक्रिया पूरी करें और राशन कार्ड का विवरण भरें.

  • आवेदन फॉर्म में नाम, पता, परिवार के सदस्यों और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें.

  • गैस सिलेंडर का प्रकार चुनें और बैंक खाते की जानकारी भरें.

  • आवेदन सबमिट करने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें.

आवेदन के बाद क्या करें?

आवेदन सफल होने पर आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा. इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें. आवश्यकता पड़ने पर इसी नंबर के आधार पर आवेदन की स्थिति (Application Status) देखी जा सकती है. दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पात्र पाए जाने पर एलपीजी कनेक्शन जारी किया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Online Apply From Mobile Know Complete Application guide Published on: 02 July 2026, 12:57 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News