देश के किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य के साथ सरकार कई सरकारी योजना चला रही है, जिसका लाभ करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. इसी कड़ी में मछली पालन (फिश फार्मिंग) एक ऐसा व्यवसाय बनकर उभरा है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा देने की क्षमता रखता है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना PM Matsya Sampada Yojana इस दिशा में किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो रही है.
योजना क्या है और क्यों खास है?
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना किसानों के लिए डबल कमाई के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिससे किसान कम लागत में तगड़ी आमदनी अर्जित कर सकते हैं साथ ही इस योजना के तहत सरकार मछली पालन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण और ट्रेनिंग के लिए आर्थिक सहायता देती है.
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है भारी सब्सिडी और आसान लोन सुविधा सामान्य वर्ग के किसानों को 40% तक सब्सिडी मिलती है, जबकि महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को 60% तक की सहायता प्रदान की जाती है. इससे छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी यह व्यवसाय शुरू करना आसान हो गया है.
कैसे शुरू करें मछली पालन?
मछली पालन शुरू करने के लिए सबसे पहले उचित स्थान और संसाधनों की जरूरत होती है. किसान अपनी बंजर या कम उपजाऊ जमीन पर तालाब बनाकर इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं.
शुरुआती चरण-
-
जमीन का चयन और तालाब निर्माण
-
बायोफ्लॉक टैंक या पारंपरिक तालाब सेटअप
-
अच्छी गुणवत्ता के मछली बीज (फिंगरलिंग्स) की खरीद
-
संतुलित और प्रोटीन युक्त फीड की व्यवस्था
-
ऑक्सीजन बनाए रखने के लिए एयरेटर मशीन
-
पानी की गुणवत्ता जांच के लिए टेस्ट किट
साथ ही सही प्लानिंग और तकनीक के साथ 6 से 8 महीनों में मछलियां बिक्री के लिए तैयार हो जाती हैं.
सब्सिडी और लोन कैसे मिलेगा?
अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने जिले के मत्स्य विभाग में आवेदन करना होता है. आवेदन के साथ एक विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करनी होती है, जिसमें लागत, उत्पादन और संभावित मुनाफे का विवरण शामिल होता है और आवेदन की स्वीकृत होने के बाद यह प्रक्रिया होती है इस प्रकार-
-
मत्स्य विभाग बैंक को सिफारिश करता है
-
किसान को कम ब्याज दर पर लोन मिलता है
-
सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है
कौन सी मछलियां देंगी ज्यादा मुनाफा?
मछली पालन में सही प्रजाति का चुनाव ही सफलता की कुंजी है. भारत में कुछ मछलियां ऐसी हैं जिनकी बाजार में हमेशा मांग रहती है, जिनमें है- रोहू, कतला, म्रिगल, मांगुर ये मछलियां तेजी से बढ़ती हैं और इनकी बिक्री भी आसानी से हो जाती है, जिससे किसानों को नियमित आय मिलती है.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments