किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त को लेकर हलचल तेज हो गई है कि कब सरकार इस कल्याणकारी योजना की किस्त जारी करने का ऐलान करेंगी और कब पीएम किसान योजना की किस्त का पैसा किसानों के खाते में आएगा, हालांकि अभी तक किस्त को लेकर सरकार ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में उम्मीद यह है कि जून की इस तारीख को जारी हो सकती है 23वीं किस्त. आगे इस लेख में पढ़ें.
पीएम किसान योजना का लाभ किन किसानों को मिलता है?
केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई पीएम किसान योजना का लाभ सभी छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है. साथ ही बता दे जिन किसान भाइयों के नाम पर खेती योग्य भूमि है. वह इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता, ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे किसान कृषि लागत को कम होती है और मुनाफे की संभावना बढ़ जाती है.
क्यों हो रही है 18 जून की चर्चा?
योजना की इस चर्चा की मुख्य वजह योजना की 17वीं किस्त है, जिसे 18 जून 2024 को जारी किया गया था. उसी तारीख को आधार बनाकर कुछ किसान अनुमान लगा रहे हैं कि 23वीं किस्त भी 18 जून को जारी हो सकती है. लेकिन पीएम किसान योजना में किस्तों की तारीख हर बार एक जैसी नहीं होती और सरकार आवश्यकता के अनुसार तिथि तय करती है.
अब तक कितनी किस्तें जारी हो चुकी हैं?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 22 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं. करोड़ों पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है और करोड़ों किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाकर कृषि की लागत में कमी कर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं.
23वीं किस्त जारी होने से पहले ये जरुरी काम पूरा करें
23वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को निम्नलिखित कार्य समय पर पूरे कर लेने चाहिए-
-
e-KYC अपडेट कर लें.
-
आधार और बैंक खाते की जानकारी सही रखें.
-
भूमि अभिलेख (Land Records) सत्यापित करवा लें.
-
बैंक खाते को आधार से लिंक रखें.
-
पीएम किसान पोर्टल पर अपना लाभार्थी स्टेटस जांचते रहें.
ऐसे चेक करें PM Kisan Yojana बेनिफिशियरी स्टेटस?
-
अगर आप इस सरकारी योजना के लाभार्थी है तो सबसे पहले PM किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
-
इसके बाद किसान बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाएं और उसके बाद "Beneficiary Status" पर क्लिक करें.
-
पीएम किसान लाभार्थी आगे अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर डालें. इस स्टेप के बाद "Get Data" पर क्लिक कर आप बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments