किसानों के लिए सरकार कई सरकारी योजना चला रही है. उन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना और इस सरकारी योजना का लाभ देशभर के करोड़ों किसान भाइयों को मिल रहा है. हर बार की तरह इस बार भी किसानों को इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है और किसानों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि सरकार कब इस योजना की 23वीं किस्त को जारी करने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं करेंगी और पैसा कब खाते में आएगा.
क्या कहता है पुराना रिकॉर्ड?
अगर हम पिछले कुछ वर्षों के भुगतान पैटर्न पर नजर डालें, तो एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आता है. आमतौर पर वित्त वर्ष की पहली किस्त (अप्रैल–जुलाई चक्र) जून से अगस्त के बीच जारी की जाती रही है.
-
17वीं किस्त (2024): 18 जून 2024 को जारी
-
20वीं किस्त (2025): 2 अगस्त 2025 को जारी
इन दोनों किस्तों के बीच करीब डेढ़ महीने का अंतर देखा गया. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि सरकार किस्त जारी करने की तारीख में लचीलापन रखती है, जो प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं पर निर्भर करता है.
23वीं किस्त कब आ सकती है?
पिछले ट्रेंड के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जून से अगस्त 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकती है. हालांकि, सटीक तारीख का ऐलान आमतौर पर कुछ दिन पहले ही किया जाता है और संभावना यह भी है कि मई के अंत या जून की शुरुआत में सरकार की ओर से आधिकारिक अपडेट मिल सकती है.
क्यों हो सकती है देरी?
कई बार किस्त जारी होने में देरी के पीछे कुछ प्रमुख कारण होते हैं, जो इस प्रकार है और अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं,तो यह आपको पता होना बेहद ही जरुरी है-
-
ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरी होना
-
बैंक खाता आधार से लिंक न होना
-
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना
-
तकनीकी या प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी
इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान अपने भुगतान की स्थिति आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं इन आसान तरीकों से सफलता पूर्वक-
-
सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
उसके बाद “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
-
इसके बाद अपना आधार नंबर/मोबाइल नंबर दर्ज करें और इसके बाद OTP के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
इसके अलावा, किसान भाई पीएम किसान मोबाइल ऐप के द्वारा ऑनलाइन भी इस योजना में पंजीकरण करा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह
Share your comments